फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rpf beaten coach attendent of magadha express

वो तो यात्रियों के सामान का ख्याल रख रहा था, आरपीएफ जवानों ने बेदर्दी से पीटा

Mon, 03 Jul 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
rpf beaten coach attendent of magadha express
डेमो
फिरोजाबाद के टूंडला में मगध एक्सप्रेस में रेलयात्रियों के सामान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोच का शटर बंद करना कोच सहायक को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

 

 

rpf beaten coach attendent of magadha express
डेमो
कानपुर आरपीएफ के जवानों ने कोच सहायक की प्लेटफॉर्म पर सरेआम पिटाई करना शुरू कर दिया दी। आरपीएफ के जवान बड़ी बेदर्दी से सहायक को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोशी की हालत में नहीं पहुंच गया।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

rpf beaten coach attendent of magadha express
डेमो

बाद में उसे वहीं पर छोड़ कर आरपीएफ के जवान चले गए। होश में आने पर ट्रेन के कोच कंडक्टर ने घटना की शिकायत इलाहाबाद के वरिष्ठ रेल अधिकारियों से की। सहायक का कहना था कि वह तो यात्रियों के सामान का ख्याल रख रहा था जिसकी उसे ये सजा मिली। 
 

 

विज्ञापन

rpf beaten coach attendent of magadha express
डेमो
नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली 12401 मगध एक्सप्रेस में कोच कंडक्टर रामकुमार की ड्यूटी थी। ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच में सहायक राज कुमार ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन जब इलाहाबाद से निकलकर कानपुर की ओर आ रही थी तो कानपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों को ट्रेन के अंदर न आने देने से रोकने के लिए रामकुमार ने कोच सहायक राजकुमार को प्रथम श्रेणी एसी कोच का शटर गिराने के लिए कह दिया।

 

rpf beaten coach attendent of magadha express
डेमो
ट्रेन जब सुबह करीब 10 बजे कानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो वेंडरों की शिकायत पर आरपीएफ के एएसआई पाण्डेय तीन अन्य जवानों के साथ प्रथम श्रेणी एसी के कोच पर पहुंच गए। वहां उन्होंने सहायक राजकुमार को ट्रेन से नीचे खींचकर पिटाई कर दी। साथ ही, आगे से शटर बंद करने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी। इस घटना की शिकायत कोच कंडक्टर रामकुमार ने इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों के अलावा रेलमंत्री से भी की है।

-आरपीएफ ने मगध एक्सप्रेस के कोच सहायक को पीटा
- कोच कंडक्टर ने की उच्चाधिकारियों से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed