फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi did not visit ram mandir in ayodhya

अयोध्या जाकर भी नहीं किए दर्शन, क्या रामलला से रूठे हैं राहुल?

Sat, 10 Sep 2016 02:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi did not visit ram mandir in ayodhya
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राम के शहर अयोध्या में थे ‌लेकिन उन्होंने रामलला के दर्शन नहीं किए। सुबह 10:05 पर वह हनुमानगढ़ी पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने महंत ज्ञानदास से बातचीत की और सीधे फैजाबाद के लिए निकल गए। राम मंद‌िर के मामले में उन्होंने महंत ज्ञानदास से बस इतना ही कहा क‌ि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी।
विज्ञापन


राहुल की इस यात्रा के दौरान सबकी नजरें इसी बात पर टिकी थीं कि राहुल विवादित परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे या नहीं। लेकिन हनुमानगढ़ी से सीधे फैजाबाद जाकर राहुल ने सारे कयासों को विराम दे दिया। राहुल के राम जन्मभूमि दर्शन के लिए न पहुंचने का वहां के पुजारियों को भी काफी मलाल रहा।
विज्ञापन


बता दें कि 1990 में सद्भावना यात्रा के दौरान राजीव गांधी भी हनुमानगढ़ी जाने वाले थे, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के चलते वह वहां नहीं जा पाए थे। इसके पहले सत्ता से बेदखल होने पर इंदिरा गांधी ने गुलाबबाड़ी मैदान में जनसभा के बाद फैजाबाद में रात्रि विश्राम किया था, तो सुबह निकलने से पहले हनुमानगढ़ी में पूजन करना नहीं भूली थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कई बार फैजाबाद तक आई हैं ‌लेकिन बाबरी विध्वंस के बाद वह अयोध्या नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांग्रेस शासनकाल में खुला था ताला

rahul gandhi did not visit ram mandir in ayodhya
डेमो प‌िक
राजीव गांधी के अयोध्या जाने के 26 साल बाद राहुल गांधी वहां पहुंचे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस के शासन काल में 1986 में मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह ने राम जन्मभूमि का ताला खुलवा कर रामलला के दर्शन-पूजन की बाधा दूर की थी। ऐसे में राम जन्मभूमि मामले से जुड़े लोगों और पुजारियों को राहुल गांधी से काफी उम्मीदें थीं।

बता दें कि हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस के अनुभवी नेताओं की सलाह पर राहुल ने वहां न जाना ठीक समझा क्यों उनके वहां जाने से लोगों का ध्यान उनकी यात्रा के बजाय राम मंदिर पर सिमट जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed