{"_id":"6224dba4b162ad05b162d3a4","slug":"police-constable-ate-sleeping-pills-and-he-found-unconscious-in-room-stir-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: सिपाही ने खा लीं नींद की गोलियां, कमरे में मिला बेहोश तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: सिपाही ने खा लीं नींद की गोलियां, कमरे में मिला बेहोश तो मचा हड़कंप
Sun, 06 Mar 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:35 PM IST
सार
मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही 26 वर्षीय अजीत सिंह रविवार शाम अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिले। थाना प्रभारी ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां से बरेली के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सिपाही की बिगड़ी हालत, पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही ने अज्ञात कारणों में नींद की गोलियों की ओवर डोज ले ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी हालत देख साथियों के होश उड़ गए। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूसाझाग थाने में तैनात सिपाही 26 वर्षीय अजीत सिंह रविवार शाम अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिले। थाना प्रभारी ने उसे अस्पताल भिजवायास जहां से बरेली के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने थाने जाकर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि सिपाही ने ज्यादा मात्रा में नींद की गोली खा ली थीं। उसने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इसको लेकर जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले की सूचना पर सिपाही के परिजन भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन