{"_id":"582f589e4f1c1b61369019c8","slug":"note-bandi-problem-in-chandigarh-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: 10 दिन बाद भी नोट की समस्या जस की तस, लंबी-लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: 10 दिन बाद भी नोट की समस्या जस की तस, लंबी-लंबी कतारें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण जनता हो रही परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने नोटों पर बैन और नए नोट बाजार में आने के 10 दिन बाद भी लोगों को नोट बदलवाने और अपने एकाउंट से ट्रांजेक्शन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई एटीएम में अब भी कैश नहीं है। वीरवार देर रात के बाद से जिले के अधिकतर एटीएम से करेंसी समाप्त होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकतर बैंकों के एटीएम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद लोगों को कैश मिलना शुरू हुआ। बैंक प्रबंधकों की मानें तो दो हजार के नए नोट और 100 और पचास रुपये की गड्डी की सप्लाई कम होने के कारण ऐसी परिस्थिति बनी है। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा है कि माता मनसा देवी मंदिर व कालका के काली माता मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावों की काउंटिंग रोजाना कर उसे बैंक में जमा करने को कहा है। डीसी के आदेश के बाद शुक्रवार को चढ़ावे की काउंटिंग कर उसे बैंक में जमा करा दिया गया।

कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र
नोटबंदी के कारण जनता हो रही परेशान
डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा है कि नोटबंदी से लोगों की परेशानी देखते हुए केंद्र सरकार के फैसले पंचकूला में प्रभावी रूप से लागू हो गए हैं। जिन परिवारों में शादी है वह अपने बैंक एकाउंट से ढाई लाख तक कैश निकलवा सकते हैं। इसके लिए उनको शादी का कार्ड सबूूत के दौर पर देना होगा। फसल बीमा की किस्त जमा कराने के लिए तय सीमा को 15 दिन के लिए बढ़ाया है।
एग्रीकल्चर प्रोडक्ट मार्केट कमेट से रजिस्टर्ड व्यापारियों को हर सप्ताह 50 हजार रुपये तक की छूट दी गई है। किसान अपने क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये की राशि निकाल सकते हैं। अब कांउटर से नोट बदलने की सीमा 2000 रुपये की गई है जो पहले 4500 रुपये थी। उन्होंने यह भी बताया कि बैंकों के अधिकारियों को हिदयत है कि वह बुजुर्गों व महिलाओं की अलग से लाइन बनाने व उनके बैठने का विशेष प्रबंध करें और इस दिशा में पंचकूला व कालका के एसडीएम को विशेषतौर पर कहा गया है।
कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र
कांग्रेस सचिव सचिव सुभाष शर्मा का कहना है कि अंगुली में स्याही लगाकर नोट बदलने का फैसला बेवकूफी वाला था। बिना सोच समझकर के निर्णय लिया गया था। मालूम हो कि अब चुनाव आयोग ने शुक्रवार को निर्देश दिया है कि जहां-जहां पर चुनाव होने हैं वहां पर बैंकों द्वारा अंगुली पर स्याही न लगाई जाए। कांग्रेस सचिव सुभाष शर्मा का कहना है कि जिन लोगों के अंगुली पर स्याही लग भी गई है उन्हें भी मतदान में कोई दिक्कत न आए इसके लिए चुनाव आयोग सुनिश्चित करे। मालूम हो कि 18 दिसंबर को नगर निगम चुनाव होने हैं।