{"_id":"5bfac83abdec22419c5f0aae","slug":"nitya-gopal-given-rs-one-crore-to-siyaram-in-dharam-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म सभा में नृत्य गोपाल को सियाराम ने सौंपा एक करोड़ का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म सभा में नृत्य गोपाल को सियाराम ने सौंपा एक करोड़ का चेक
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में पहुंचे रामभक्त सियाराम ऊमरवैश्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि न्यास के नाम पर एक करोड़ का चेक न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपा।
विज्ञापन
धर्मसभा के मुख्य मंच से सियाराम ऊमरवैश्य द्वारा मंदिर निर्माण के नाम पर दी गई धनराशि की घोषणा हुई तो पूरा परिसर जयकारे से गूंज उठा। मंच पर आसीन संतों एवं जनसैलाब ने दानवीर सियाराम की सराहना की।
विज्ञापन
संघ प्रचारक रहे सियाराम ऊमरवैश्य 24 नवंबर को धर्मसभा में शामिल होने के लिए अयोध्या गए। उनके साथ उनके बड़े पुत्र अधिवक्ता रामराज ऊमरवैश्य व दामाद शंकर सुमन भी रहे। रामराज ने बताया कि यहां से अयोध्या पहुंचने पर सियाराम व उनके परिजनों ने न्यास अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात कर चेक सौंपने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने 25 नवंबर को धर्मसभा में चेक सौंपने की सलाह दी। रविवार को सुबह सरयू में स्नान करने के बाद पूजन-अर्चन कर सभी धर्म सभा कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने बताया कि सियाराम ऊमरवैश्य के नाम की मुख्य मंच से घोषणा की गई।
इसके बाद उन्हें मंच पर ले जाया गया। जहां उन्होंने न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास को चेक सौंपा। इस दौरान मंच पर बैठे व धर्म सभा में आए लोगों के बीच जयकारे लगे। महंत नृत्य गोपालदास ने सियाराम का मुख्य मंच से परिचय कराया। बताया कि सियाराम ऊमरवैश्य संघ प्रचारक भी रहे हैं। सभी ने उनके प्रयास की सराहना की।