फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin Siddiqui innocence stating CCTV footage of public

पाकिस्तानी कलाकारों को वापस जाना चाहिए : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Mon, 03 Oct 2016 07:46 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 03 Oct 2016 07:46 PM IST
सार

- स्टार फैमिली होने के कारण अक्सर पैसे मांगते थे बहू के चाचा-चाची
- पैसे देने से इंकार किया तो चोरी के बाद लगाए मारपीट के झूठे आरोप
- नवाज ने मीडिया के सामने रखा अपना पक्ष
- बहू माफी मांगे तो शिकायत वापस लेगा नवाज का परिवार 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui innocence stating CCTV footage of public
नवाजुद्दीन सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आफरीन (छोटे भाई की पत्नी)  द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को झूठा बताते हुए मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। नवाजुद्दीन सिद्दकी मेरठ में प्रेसवार्ता को संबोधित करने आए। आफरीन द्वारा लगाए गए मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले को गलत साबित करते हुए नवाजुद्दीन ने 28 सितंबर 2016 के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। 
विज्ञापन


 

देश के मामले पर भाईजान से अलग नवाज के सुर

Nawazuddin Siddiqui innocence stating CCTV footage of public
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बालीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री पर बजरंगी भाईजान (सलमान खान) के बयान पर नवाजुद्दीन सिद्दकी भी साथ नहीं हैं। नवाजुद्दीन का कहना है सवाल देश की शान है, मेरे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं हैं। इसलिए पाकिस्तानी कलाकारों को अपने देश वापस जाना चाहिए। सोमवार को नवाजुद्दीन सिद्दकी मेरठ में वार्ता करने पहुंचे। 

उड़ी हमले के बाद बालीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री को लेकर जंग छिड़ी है। पूरा बालीवुड दो खेमों में बंट गया है। एक खेमा पाकिस्तानी कलाकारों की वापसी पर अड़ा है। तो सलमान खान कहते हैं कलाकार और आतंकवादी में फरक होता है। कलाकार आतंकवादी नहीं होता। पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में सलमान खान के बयान को नवाजुद्दीन ने गलत ठहराया है। उनका कहना है देश की शान के सवाल पर कोई समझौता नहीं कर सकता। सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी पिछले दिनों सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान में साथ नज़र आए थे। भारत पाक रिश्तों पर बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की भूमिका में बजरंगी भाईजान सलमान खान की मदद पाकिस्तानी बच्ची को उसके घर पहुंचाने में करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालीवुड ने बहुत दिया मगर देर से 

Nawazuddin Siddiqui innocence stating CCTV footage of public
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
गैंग्स ऑफ वासेपुर, मांझी द माउंटेनमैन, बॉयज ऑफ बदलापुर, बजरंगी भाईजान, फ्रिकी अली जैसी फिल्में करने के बाद भी नवाजुद्दीन अभी और आगे जाना चाहते हैं। बकौल नवाज मंजिल बहुत दूर है चलते जाना है। जो भी अच्छी फिल्म मिलेगी जरुर करुंगा। अभिनय मेरा शौक और जुनून है। बालीवुड ने बहुत कुछ दिया है मगर बहुत देर से दिया है, इसका दुख है। सपना है कि  मुगल-ए-आजम में जो रोल दिलीप कुमार ने किया था वैसा ही कोई रोल करुं यह ख्वाहिश है। 

टाइगर श्राफ के साथ करुंगा डांस
कमर्शियल फिल्मों में भी नवाज जल्द नजर आएंगे। रईस के बाद उनकी अगली फिल्म टाइगर श्राफ के साथ होगी। इसमें टाइगर के साथ नवाज वेस्टर्न डांस परफार्म करेंगे, मूवी के लिए स्पेशली डांस सीख रहे हैं। नंदिता दास के निर्देशन में पाकिस्तानी लेखक शआदत हसन मंटो पर बन रही फिल्म में नवाज मंटो की मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म मुन्नाभाई में भी काम किया है। 
विज्ञापन

भाई के साथ पहुंचे थे मेरठ

Nawazuddin Siddiqui innocence stating CCTV footage of public
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भाई - फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन सिद्दकी भाई फैजुद्दीन सिद्दकी के साथ मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा परिवार पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। हमें फंसाने के लिए आफरीन के  लिए यह एक साजिश है। नवाजुद्दीन ने कहा कि आफरीन के चाचा-चाची का परिवार में आना जाना है। चाचा-चाची काफी दिनों से छोटे भाई से पैसे मांगते रहे हैं। भाई उन्हें कभी पांच हजार, कभी दस हजार रुपए देता रहा है। इस बार उन्होंने 20 हजार रुपए की मांग की, भाई ने पैसे देने से इंकार कर दिया। चाचा-चाची ने आफरीन के साथ मिलकर 28 सितंबर को पहले घर में सोने के गहने व 15 हजार रुपए चुराए। चोरी पकड़ी जाने पर उन्होंने मुझ पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट और दहेज की झूठी शिकायत दर्ज कराई। जबकि वीडियो फुटेज में ऐसा कुछ भी नहीं है। आरोप लगाया कि मोहल्लेवाले आए, चाचा को फोन करके बुलाया जबकि वीडियो में लड़की का चाचा पहले से ही घर में मौजूद है। नवाजुद्दीन ने यह भी कहा अगर आफरीन अपनी गलती मान लेती है तो परिवार उसे बाइज्जत वापस लेगा। विरोधी पक्ष पर किया गया मुकदमा भी वापस ले लेगा। हर परिवार में झगड़ा होता है इसलिए हमने अभी तक इस मसले को दबाए रखा था। विरोधी पक्ष द्वारा लगाए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। जिसे सीसीटीवी फु टेज भी झूठा साबित कर रही है। बहू के चाचा-चाची परिवार में झगड़ा कराना चाहते हैं।
 
- स्टार फैमिली होने के कारण अक्सर पैसे मांगते थे बहू के चाचा-चाची - पैसे देने से इंकार किया तो चोरी के बाद लगाए मारपीट के झूठे आरोप - नवाज ने मीडिया के सामने रखा अपना पक्ष - बहू माफी मांगे तो शिकायत वापस लेगा नवाज का परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed