फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mysterious illness took more than a hundred grand reeling

रहस्यमय बीमारी ने सौ से अधिक को चपेट मेें लिया

Tue, 11 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mysterious illness took more than a hundred grand reeling
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

एक ओर जहां जिला में डेंगू का कहर जारी है, वहीं बरनोटी में रहस्यमय बीमारी से सौ से अधिक लोगों के पीड़ित होने की बात सामने आई है। मरीज को पहले तेज बुखार होता है जिसके बाद पांव, हाथ और मुंह सूजने लगता है। बीमारी के लक्षणों में सबसे हैरान करने वाली बात है कि चर्म रोग से जुड़ी बीमारियां भी मरीज को सामने आने लगती हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो शरीर में खारिश के बाद फुंसियां निकल रही हैं। यही नहीं मरीज को जोड़ों में तेज दर्द की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


एक सप्ताह तक ऐसा रहने के बाद फिर कुछ दिनों में तेज बुखार मरीज को चपेट में लेने लगा है। गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार गांव के लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। गांव में डेढ़ सौ परिवार हैं, जिनमें से अभी भी पचास के करीब ऐसे परिवार हैं जिनके तीन से चार सदस्य इस बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीणों ने इसे हल्के में लिया लेकिन बार बार बुखार आने पर मरीजों की हालत ऐसी हो गई है कि अब उनका चलना फिरना तक मुश्किल हो चला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव के पानी की जांच करवाए जाने के साथ साथ मरीजों ने जिला अस्पताल के साथ साथ निजी स्तर पर भी जांच करवाई, लेकिन कुछ ठोस सामने नहीं आ पाया है, जिससे इस बीमारी से पीड़ित का उचित उपचार संभव हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर के सांगड़ा ने बताया कि बरनोटी से इस तरह के मामलों की सूचना मिली थी, जिसके बाद बीएमओ नगरी को मौके पर जाने के निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed