फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   modi can gift to industries and farmers in kanpur

उद्योगों, किसानों को सौगात दे सकते हैं मोदी

Sat, 17 Dec 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:49 AM IST
सार

पीएम बनने के बाद पहली बार आ रहे शहर 

विज्ञापन
 modi can gift to industries and farmers in kanpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली के दौरान मंच से गंगा प्रदूषण के मसले पर अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से की गई कवायद का जिक्र कर सकते हैं। इसी के साथ महानगर में उद्योगों की स्थिति बेहतर करने के संबंध में भी वह अपनी बात रख सकते हैं। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की रैली की तैयारी के संबंध में चली बैठकों के दौरान यह बात निकलकर आई। इसके अलावा वह किसानों को भी कोई सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन


महानगर में इस बात की चर्चा है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आ रहे मोदी शहरवासियों को कई तोहफे देंगे। पिछले दिनों भाजपाइयों का एक दल प्रधानमंत्री को मांग पत्र देने दिल्ली भी गया था। जिसमें यहां की सबसे प्रसिद्घ कपड़ा मिल लाल इमली को फिर से चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पीएमओ से अभी तक कोई ऐसी सूचना पार्टी के लोगों को नहीं दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि मिल चलाने की घोषणा भी मंच से हो सकती है। इधर मोदी के आने से पहले ही दिल्ली से कानपुर के बीच हवाई यात्रा शुरू कर दी गई है, इसमें कुछ और इजाफा करने की घोषणा भी पीएम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed