{"_id":"5ef44b3df513ee191516f2c5","slug":"mnay-employees-of-the-municipal-corporation-and-police-department-have-been-found-to-corona-positive-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में आया एसएसपी ऑफिस, अधिकारियों में खलबली, नगर निगम और पुलिस चौकी को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चपेट में आया एसएसपी ऑफिस, अधिकारियों में खलबली, नगर निगम और पुलिस चौकी को कराया बंद
Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
सार
- मेरठ में नगर निगम दफ्तर और सुभारती पुलिस चौकी बंद
- संक्रमण से थानों से लेकर एसएसपी ऑफिस तक खलबली
- जानी थाने के 17 पुलिसकर्मी क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
सरकारी दफ्तरों में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर जहां नगर निगम दफ्तर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है, वहीं जानी थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक खलबली मची रही। आठ दिन में दूसरी बार एसएसपी ऑफिस कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मेरठ में बुधवार रात आई रिपोर्ट में एसएसपी ऑफिस में तैनात एएसआई भी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले दंड लिपिक भी पॉजिटिव आ चुके हैं। जानी थाने की सुभारती चौकी के कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुभारती चौकी को अग्रिम आदेश तक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। सुभारती चौकी और जानी थाने के 17 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इंस्पेक्टर जानी राजेंद्र त्यागी भी क्वारंटीन हो गए हैं। आज इनकी जांच होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फर्जी पेट्रोल पंप का मामला: संचालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा, जांच के लिए होगी टीम गठित
विज्ञापन
संक्रमण से जूझती फोर्स
अब तक जिले में 58 पुलिसकर्मी और इन पुलिसकर्मियों के परिवार के 10 सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, नौचंदी, सरधना, जानी, कंकरखेड़ा, मुंडाली, भावनपुर थाना कोरोना की चपेट में आ चुका है। इसके अलावा छठी वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, ट्रैफिक कार्यालय की सभी पांचों शाखाएं और एसएसपी ऑफिस तक संक्रमण पहुंच चुका है। 180 पुलिसकर्मी और पीएसी की एक कंपनी तक को क्वारंटीन हो पड़ा। लिसाड़ी गेट थाने के एक दरोगा की मौत हो चुकी है।
दफ्तर में ही था निगम कर्मी
मोहनपुरी निवासी नगर निगम के गृहकर विभाग में कर्मचारी को बुधवार दोपहर जिस समय कोरोना की पुष्टि हुई वह कार्यालय में ही था। जैसी ही सूचना कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। जिसके बाद हाउस टैक्स भवन के साथ ही निगम के अन्य विभागों को भी सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक नगर निगम को बंद करने की घोषणा कर दी। हालांकि माना जा रहा है कि अब निगम शुक्रवार को ही खुलेगा। इससे पहले निगम का एक सफाई कर्मचारी भी संक्रमित हो चुका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/