{"_id":"5b5d481b4f1c1b6e118b624b","slug":"meteorological-department-warns-of-heavy-rain-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की चेतावनी: दो दिन तक यूपी के तमाम शहरों में ये रहेगा बारिश का हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग की चेतावनी: दो दिन तक यूपी के तमाम शहरों में ये रहेगा बारिश का हाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Jul 2018 06:37 PM IST
सार
- 31 को कुछ बदल सकता है मौसम
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से तबाही का मंजर अभी थमा नहीं था कि मौसम विभाग ने यूपी के तमाम शहरों के लिए फिर से चेतावनी दी है। विभाग की मानें तो आभी 31 जुलाई तक यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
डेमो पिक
आसपास के जिलों में कानपुर देहात, उन्नाव, इटावा, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन आदि क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां भारी बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
डेमो पिक
पिछले कई दिनों तक पुरवैया चलने के बाद सावन के पहले दिन हवा का रुख पछुवा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के बाद, मानसूनी बारिश का असर दो-तीन दिनों के लिए रुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
शनिवार को हवा की नमी में उतार-चढ़ाव रहा। दिन में नमी में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी तो रात के समय 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। शुक्रवार की आधी रात से शनिवार की देर शाम तक 20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
डेमो पिक
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य क्षेत्र से कुछ दिनों के लिए फिर से बारिश उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में शिफ्ट होने की संभावना बन रही है। ऐसे में 31 जुलाई से फिर से धूप और उमस बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।