फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said the time of violence has ended now

हिंसा का दौर खत्म, इससे हल नहीं होंगे मुद्दे: महबूबा मुफ्ती

Mon, 14 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 14 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti said the time of violence has ended now
लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि राज्य के लोग बहुत सीधे तथा शांतिप्रिय हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनमें अपने टीआरपी रेटिंग बढ़ाने के लिए कुछ हद तक राजनीतिक तत्वों तथा कुछ न्यूज चैनलों द्वारा क्रूरता पैदा की जा चुकी है। दो दलों के बीच एजेंडा आफ एलायंस को पूरी तौर पर लागू करने के लिए शांतिपूर्ण वातावरण जरूरी है ताकि बड़े मुद्दों की ओर ध्यान दिया जा सके।

विज्ञापन



फिलहाल हिंसा का दौर समाप्त हो चुका है। किसी भी मुद्दे को हिंसा से हल नहीं किया जा सकता है। वे वर्ल्ड बैंक की झेलम तवी बाढ़ बहाली परियोजना का शुभारंभ कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को समृद्ध बनाने के  सपने को पूरा करने के लिए उन्हें केंद्र से केवल आर्थिक मदद की ही जरूरत नहीं है बल्कि इस बात के भी प्रयास किए जाएंगे कि कैसे दुनिया भर के देशों से राज्य में निवेश हो सकता है। 
विज्ञापन


राजनीतिक एजेंडा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित करने के लिए उनकी सरकार प्रयत्नशील है। यह पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का भी सपना था, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। मुफ्ती ने जब 2002 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उन्होंने राजनीतिक और विकास के एजेंडे पर काम शुरू किया था। राज्य में शहरी विकास परियोजनाओं की फंडिंग के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने वित्तीय सहायता प्रदान की थी। 2015 में राज्य में महत्वपूर्ण विकास ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए वर्ल्ड बैंक से राशि की स्वीकृति ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर ढांचा तैयार करने की जरूरत'

mehbooba mufti said the time of violence has ended now
Mehbooba Mufti - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर भूकंप वाला क्षेत्र है जहां पर बाढ़ तथा बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाएं होती हैं। विशेषज्ञों को इसके कारण तलाशने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर ढांचा तैयार करने की जरूरत है। राज्य में मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि यहां का स्वच्छ वातावरण इसमें काफी सहायक होगा।

इसके तहत बेहतर चिकित्सा ढांचे को बढ़ावा दिया जाएगा जहां बाहर से आने वालों को भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री एआर वीरी, राजस्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी, योजना राज्य मंत्री अजय नंदा उपस्थित रहे। 

घाटी में चार माह की हिंसा के दौरान मारे गए तथा घायल लोगों के प्रति दुख जताते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि पिछले 70 वर्ष से लापरवाही तथा धोखेबाजी का शिकार हो रहे नागरिकों को राहत प्रदान करने योग्य उन्हें बनाया जा सके। 

1600 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ

mehbooba mufti said the time of violence has ended now
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
झेलम तवी बाढ़ बहाली की 1600 करोड़ (250 मिलियन डालर) की परियोजना का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। फंडिंग केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 90:10 के अनुपात में किया जाएगा। जून 2020 के अंत तक यह क्रियाशील रहेगा।

2014 में आई बाढ़ के बाद इस परियोजना को मुफ्ती ने आगे बढ़ाया था। इसके तहत सड़क, पुल, अस्पताल तथा अन्य ढांचागत परियोजनाओं के कार्यों को पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed