फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati replied on ravishankar comment on recruitment of judges

रविशंकर प्रसाद पर बरसीं मायावती, कहा-कानून मंत्रालय 'पोस्ट ऑफिस' नहीं तो 'पुलिस थाना' भी न बने

Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
mayawati replied on ravishankar comment on recruitment of judges
mayawati
न्यायपालिका में नियुक्तियों को लेकर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान की बसपा सुप्रीमो ने कड़ी निंदा की है। मंगलवार को जारी एक लिखित बयान में उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया न्यायपालिका को बार-बार अपमानित करने और नीचा दिखाने वाला है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जजों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद पर कानून मंत्रालय की भूमिका पर बोलते हुए कहा था कि यह महज 'पोस्ट ऑफिस' नहीं है। कानून मंत्री होने के नाते उन्हें नियुक्तियों में सुझाव देने का संवैधानिक अधिकार है। बताते चलें कि यह पूरा विवाद कोलेजियम की सिफारिशों को सरकार द्वारा वापस भेजने पर शुरू हुआ था।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि न्यायपालिका के साथ सरकार का इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। केंद्र सरकार के ऐसे रवैये के कारण न्यायपालिका आज अभूतपूर्व संकट झेल रही है। बीजेपी सरकार और उसके मंत्रियों को नसीहत देते हुए मायावती ने कहा कि अगर वह न्यायपालिका का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम उसका अपमान भी न करें। यही नहीं, रविशंकर प्रसाद के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कानून मंत्रालय 'पोस्ट ऑफिस' नहीं है तो उसे 'पुलिस थाना' बनने का भी अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नियुक्तियों में बीजेपी सरकार की नीतियों को कांग्रेस के समान बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि दलित, आदिवासियों व पिछड़े वर्ग के अफसरों की तैनाती करने में इस सरकार का रवैया भी द्वेषपूर्ण है। नीति निर्धारण मामलों के साथ न्यायपालिका में समाज के वंचित वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण भी संविधान को उसकी सही जनहिताय की मंशा के अनुरूप देश में आज तक ढाला नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed