फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: KGMU will recruit contract doctors for vacant positions; learn how to apply... when the process will

Lucknow : केजीएमयू खाली पदों पर करेगा संविदा डॉक्टरों की भर्ती; जानें कैसे करें अप्लाई...कब होगी प्रक्रिया

Wed, 03 Dec 2025 08:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 03 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

केजीएमयू में नियमित भर्ती प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है, जिस वजह से प्रशासन ने कई विभागों में संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Lucknow: KGMU will recruit contract doctors for vacant positions; learn how to apply... when the process will
केजीएमयू लखनऊ। 

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में डॉक्टरों के खाली पदों पर संविदा पर भर्ती की जाएगी। नियमित नियुक्ति में लगने वाले लंबे समय को देखते हुए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियम के अनुसार, सभी क्लीनिकल या सुपर स्पेशियलिटी विभाग में कम से कम एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर तथा एक असिस्टेंट प्रोफेसर होना जरूरी है। इस लिहाज से विभाग में कम से कम तीन शिक्षक जरूर होने चाहिए। 
विज्ञापन


इसके बावजूद केजीएमयू में इस समय नेफ्रोलॉजी, न्यूक्लीयर मेडिसिन, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गैस्ट्रो मेडिसिन, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन समेत कई विभागों में या तो शिक्षक नहीं हैं या फिर मानक से कम हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन ने वर्ष 2022 में 150 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती निकाली थी। आरक्षण संबंधी विवाद और अन्य कानूनी अड़चन से करीब दो साल बाद वर्ष 2024 में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकी। हालांकि, इसमें भी सिर्फ 77 डॉक्टरों का चयन हो सका। इस वजह से अब भी संस्थान में डॉक्टरों की कमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने संविदा के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। विभागवार डॉक्टरों की भर्ती का ब्योरा अगले दो-तीन दिन में जारी किया जाएगा। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक, संविदा के आधार पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही नियमित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रशासनिक पदों पर भी डॉक्टरों की तैनाती

चिकित्सा संस्थानों में इलाज के साथ ही प्रशासनिक कामकाज भी होते हैं। इनके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही चिकित्सा अधीक्षक और कई अन्य सहायकों के पद होते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग आयोग ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक पदों पर नियमित नियुक्ति की अपेक्षा करता है। 


केजीएमयू में चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही उपकुलसचिव के पदों पर भी डॉक्टरों की तैनाती करने की मजबूरी है। असल में केजीएमयू प्रशासन ने कई बार उपकुलसचिव और सहायक कुलसचिव पदों के लिए शासन से मांग की है, पर अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। इससे इन पदों पर भी डॉक्टरों को ड्यूटी करनी पड़ रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed