फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love jihad : in meerut a victim got to know the reality her husband years later of marrige

लव जेहाद : धोखे से किया प्रेमविवाह, शादी के 6 साल बाद पति की असलियत जान उड़े होश

Sun, 08 Jul 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
 Love jihad : in meerut a victim got to know the reality her husband years later of marrige
पीड़ित महिला - फोटो : file photo

एक महिला जिसे छह साल पहले एक युवक से प्रेम हो गया यहां तक कि दोनों ने शादी भी कर ली और एक साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। मगर छह साल बाद जब उसे अपने पति की असलियत मालूम चली तो महिला के पांव के नीचे जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन


जी हां, पश्चिमी यूपी के मेरठ में एक कथित लव जेहाद का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति पर धोखे से शादी करने और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। महिला इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से न्याय की मांग की है। 
विज्ञापन


छह साल बाद मालूम चली असलियत  

शिकायत करने पहुंची रीना नाम की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के छह साल बाद जब उसके पति ने उस पर धर्म परिवर्तन कराने और रीति रिवाजों का अनुसरण करने  का दबाव बनाया तो उसे पति के धर्म का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार वह कोलकाता में राजू नाम के एक व्यक्ति से मिली जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया । शादी के छह साल तक वह उसके साथ कोलकाता में ही रही, लेकिन उसके पति ने उस वक्त भी अपना धर्म नहीं बताया।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ धोखे से शादी की है। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव भी बनाया है। बजरंग दल के नेताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर पीड़िता ने न्याय की मांग की। एसएसपी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच तथा कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed