{"_id":"58e53f174f1c1bdc315b6272","slug":"liqour-contract-sell-in-9-5-crore-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ये हैं सिटी ब्यूटीफुल के 5 सबसे महंगे ठेके, साढ़े 9 करोड़ में बिका एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं सिटी ब्यूटीफुल के 5 सबसे महंगे ठेके, साढ़े 9 करोड़ में बिका एक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेकों की नीलामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट के नेशनल हाइवे के नजदीक शराब के ठेकों पर पाबंदी लगने के बाद यह पहला मौका है जब चंडीगढ़ में शराब के एक ठेके की कीमत ने रिकॉर्ड तोड़ा हो। पहली बार शराब का एक ठेका 9 करोड़ 50 लाख में बिका। शराबबंदी के चलते शहर के 77 में से महज 53 शराब ठेकों की नीलामी बुधवार को हुई। 53 शराब के ठेकों की नीलामी के लिए रखे गए 138 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइज के मुकाबले 170 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है।
टैगोर थिएटर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने 53 ठेकों की नीलामी पूरी की। शहर के सेक्टर-42 स्थित शराब ठेके की सबसे महंगी बोली लगाई गई। कलेर वाइंस के मालिक दर्शन सिंह कलेर ने 9.51 करोड़ रुपये में सेक्टर 42 स्थित शराब का ठेका खरीदा। वहीं, कलेर वाइंस ने सेक्टर-44 मार्केट स्थित ठेका 7.51 करोड़ रुपये में खरीदा। कलेर वाइंस ने 53 में से चार ठेकों की बोली लगाई। इनमें सेक्टर-40 में वेंड नंबर-36 3.21 करोड़ रुपये और सेक्टर-41 में वेंड नंबर-39 4.21 करोड़ रुपये का खरीदा।
वहीं, नीलामी में दूसरे सबसे बड़े प्लेयर के रूप मेें विनीत खन्ना व कमलेश खन्ना उभर कर सामने आए। विनीत खन्ना व कमलेश खन्ना ने तीसरी सबसे ऊंची बोली लगाकर सेक्टर-30 का ठेका 5.05 करोड़ रुपये में खरीदा। बचे हुए शराब के ठेकों की नीलामी को लेकर दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 77 शराब के ठेकों की नीलामी के लिए 202 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइज रखा था।
विज्ञापन
अस्सिटेंट एक्साइज एंड कमिश्नर रविंदर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 77 में से 53 ठेकों की नीलामी में प्रशासन को कुल 22.94 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। 53 शराब के ठेकों के रिजर्व प्राइज 138 करोड़ रुपये के मुकाबले प्रशासन को 170 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

15 प्रतिशत तक बढ़ सकते है शराब के दाम
Liquor Vend
7 दिन में जमा करवानी होगी 40 प्रतिशत राशि
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सफल बिडर्स को अगले 7 दिनों के अंदर बोली राशि का 40 फीसदी प्रशासन को जमा करवानी होगी। कौशिक ने बताया कि बचे हुए 24 ठेकों के लिए दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा।
वित्त वर्ष 2017-18 की एक्साइज पॉलिसी के तहत 77 ठेकों का रिजर्व प्राइज 202.55 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। जो पिछले साल से करीब 25 करोड़ रुपये अधिक है। कोटा भी पिछले साल से 7.5 प्रूफ लीटर अधिक रखा गया है। इंडियन मेड फोरन लिकर (आईएमएफएल) का 74.25 लाख प्रूफ लीटर कोटा होगा। जबकि देसी शराब का 8.25 लाख प्रूफ लीटर रहेगा। दोनों का मिलाकर कोटा 82.50 लाख प्रूफ लीटर रहेगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो ठेके कम होने से रेवेन्यू का नुकसान न हो इसलिए शराब के रेट 15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे। जिसके चलते आने वाले दिनों में लोगों को महंगी शराब खरीदनी पड़ सकती है।
ये 5 शराब के ठेके सबसे महंगे बिके
शराब
वेंड नंबर लोकेशन टेंडरर बोली राशि
40 सेक्टर-42 मार्केट कलेर वाइंस 9.51 करोड़
43 सेक्टर-44 मार्केट कलेर वाइंस 7.51 करोड़
26 सेक्टर-30 मार्केट विनीत खन्ना व कमलेश 5.05 करोड़
6 सेक्टर-15 मार्केट कमलेश झा 4.55 करोड़
39 सेक्टर-41 मार्केट दर्शन सिंह कलेर 4.21 करोड़
ये 2 शराब के ठेके सबसे सस्ते बिके
वेंड नंबर लोकेशन टेंडरर बोली राशि
21 सेक्टर-25 मार्केट गगन गरचा वाइंस 1.51 करोड़
48 सेक्टर-46 मार्केट आरएस ट्रेडर्स 1.92 करोड़