{"_id":"61e7e26598cb4e7b7c76db77","slug":"jammu-kashmir-terrorist-hideout-destroyed-in-pulwama-arms-and-other-material-recovered-search-operation-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और अन्य सामग्री बरामद, इलाके में चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और अन्य सामग्री बरामद, इलाके में चला सर्च अभियान
Wed, 19 Jan 2022 03:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:46 PM IST
सार
पुलवामा जिले में सुरक्षाबला गणतंत्र दिवस के मौके पर कई इलाकों में चेकिंग कर रहे हैं। इसकी बीच एक इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
terrorist hideout
- फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को बांदरपोरा कोइल इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस बीच एक खाली बाग में आतंकी ठिकाना मिला। इसमें से सुरक्षाबलों को हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कुलगाम में कम तीव्रता वाला आईईडी धमाका, नुकसान नहीं
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा और कैमूहके बीच पड़ने वाले इलाके जियारत कैमोह-कादर रोड पर मंगलवार की शाम आतंकियों ने कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका किया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। पिछले पांच दिनों में घाटी में आईईडी मिलने की यह तीसरी घटना है। बताया जाता है कि जियारत कैमोह-कादर रोड पर यह धमाका सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि टाइमिंग से तालमेल न होने के कारण सुरक्षा बल इसकी चपेट में आने से बच गए। इससे पहले शनिवार को बांदीपोरा में एक सेब के बगीचे में छिपाकर रखी गई दस किलो की आईईडी बरामद की थी। बाद में उस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके से आईईडी बरामद की गई थी।