फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   indian china clash fighter plane in fly near china border in kullu and lahaul spiti

चीन से झड़प के बाद सीमा पर मंडराते रहे लड़ाकू विमान

Wed, 17 Jun 2020 12:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jun 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
indian china clash fighter plane in fly near china border in kullu and lahaul spiti
- फोटो : अमर उजाला

चीन और लद्दाख से सटे हिमाचल के दो जिलों में अलर्ट के बाद जिला कुल्लू और लाहौल के आसमान में लडा़कू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। कुल्लू और लाहौल के आसमान में रात 11 बजे लडा़कू विमान उड़ते देखे गए। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि आसमान में लडा़कू विमानों की आवाज सुनाई दे रही है, भारतीय सेना बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद लाहौल-स्पीति और किन्नौर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति की लद्दाख और किन्नौर जिले की सीमा चीन से सटी है। बता दें कि समदो बॉर्डर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ा चुके हैं। पाकिस्तान से कारगिल युद्ध में मनाली-लेह मार्ग ने सेना को रसद और गोला-बारूद पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। हिमाचल की करीब 50 किलोमीटर सीमा चीन से लगती है। एहतियातन सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया कि जिले के पुलिस थानों-चौकियों को अलर्ट कर पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग से जा रहे सेना के वाहनों की सुरक्षा पर भी कड़ी नजर है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि चीन सीमा से सटे तीन पुलिस थानों मूरंग, सांगला, पूह और चौकी यंगथंग को पत्र लिखकर सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कोई हलचल या आशंका होने पर जिला मुख्यालय पुलिस को तुरंत सूचित करने को कहा है। अभी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, किन्नौर पुलिस अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले समदो बॉर्डर पर दिखे थे चीन के हेलीकॉप्टर

चीन के साथ लद्दाख में भारत के बढ़ते गतिरोध के बीच हिमाचल में भी चीन की गतिविधियां देखने को मिली थीं। पिछले साल हिमाचल की चीन से लगती सीमा के चीनी क्षेत्र में निर्माण को लेकर गतिविधियां देखी गई थीं। हालांकि उस समय सारी गतिविधियां चीनी क्षेत्र में ही थीं लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए थी।

वहीं, हाल ही में चीन के हेलीकॉप्टरों ने हिमाचल में कई किलोमीटर अंदर तक उड़ान भरी थी। चीन के हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा के बारह किलोमीटर अंदर तक आ गए थे और समदो स्थिति पुलिस चौकी तक पर उन्हें देखा गया और प्रदेश व केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद से इलाके में सेना की गतिविधि बढ़ गई है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed