फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Huge ruckus in District Panchayat meeting, Rajabhaiya supporters beat up the member sitting

Pratapgarh : जिला पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा, धरने पर बैठे सदस्य और प्रतिनिधि से मारपीट

Fri, 10 Jan 2025 02:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिला पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य और एक सदस्य के प्रतिनिधि ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Huge ruckus in District Panchayat meeting, Rajabhaiya supporters beat up the member sitting
जिला पंचायत सभागार में सदस्यों के बीच मारपीट हो गई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रतापगढ़ जिला पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य और एक सदस्य के प्रतिनिधि ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सुनवाई न होने पर वह दोनों वहीं पर धरने पर बैठ गए। यह बात अन्य सदस्यों को नागवार लगी और मारपीट शुरू हो गई। बैठक में बाबागंज के विधायक विनोद सरोज समेत जिले के कई नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत की बैठक अध्यक्ष माधुरी कुलदीप पटेल की अध्यक्षता में शुरू हुई। सदन की कार्रवाई चल रही थी कि बेलखरनाथ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज और मानधाता क्षेत्र की महिला जिला पंचायत सदस्य के पति राजेंद्र सरोज ने विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि कुछ ही सदस्यों के क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे हैं और उनको टेंडर दिया जाता है, शेष सदस्यों के प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


मनमानी का आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं ने बैठक कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इसको लेकर बैठक में हिस्सा लेने आए अन्य सदस्यों से धरने पर बैठे सदस्य और प्रतिनिधि से कहा सुनी हो गई। इस दौरान मारपीट और धक्कामुक्की की नौबत आ गई। मौके पर तैनात पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव किया। जिला पंचायत सभागार के बाहर भी काफी देर तक सदस्यों के बीच कहासुनी और हाथापाई होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed