प्रदेश के 29 स्कूलों के प्रिंसिपल बदले, दो एसडीएम भी ट्रांसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 16 स्कूलों के प्रिंसिपलों के तबादले कर दिए हैं। पूनम शर्मा को कांगड़ा के बरवाला से कांगड़ा के चरुरी, राम सिंह को शिमला के कफलाह से धर्मशाला (छात्रा), अंजली सैनी को कांगड़ा के कनेड से चंबा के गोला, बलदेव राज को शिमला के जोखड़ के कांगड़ा के पसू, नीना पून को धर्मशाला (छात्र) से
कांगड़ा के शाहपुर, विजेंद्र सिंह को पसू से जोखड़, अंजुला कटोच को धर्मशाला (छात्रा) से कफलाह, रमन कुमार को चंबा के मलाल के कांगड़ा के टांग नरवाणा, सुमन कुमारी को गोला से कनेड, प्रताप चंद को चरुरी से बरवाला, विक्रम बहादुर को ऊना के अंबोटा से ऊना के धर्मपुर, कृष्ण कुमार शर्मा को
धर्मपुर से अंबोटा, रजनी सोनी को कांगड़ा के नौरा से कांगड़ा के फलसेटगंज, सतीश कुमार शर्मा को फलसेटगंज से नौरा, प्रकाश चंद को टांग नरवाणा से मलाल और राजकुमार पराशर को शाहपुर से धर्मशाला (छात्र) स्कूल में स्थानांतरित किया गया है।
इनको भी बदला
सभी प्रिंसिपलों को जल्द से जल्द नए स्कूलों में पद ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। इनके अलावा सर्व मंगला पराशर को मंडी के पनसेरा से कुल्लू के घाटू, मुरारी लाल को मंडी के कोट सनोर से शिमला के हलाऊ, यादविंद्र गुप्ता को मंडी के बागी काटउला से मंडी मंडरु, कुंदन लाल शर्मा को बिलासपुर के जडू
कुलजैर से बिलासपुर के कोसरियन, मीना ठाकुर को मंडरू से बागी काटउला, जीवन लाल को हलाऊ से कोट सनोर, यशपाल को कोसरियन से जडू कुलजैर, मोहिंद्र सिंह को घाटू से पनसेरा, कृष्णा को सोलन के कुंडलू ट्रांसफर किया है।
दो एसडीएम की भी ट्रांसफर
इसी तरह सोलन के गोयला पनेर, पवन कुमार को गोयला पनेर से कुंडलू, करुणा कुमारी को मंडी के तनहेयर से ऊन के दुलहेयड, राज रानी को बिलासपुर के तरवार से ऊना के गोंदपुर जयचंद और सुभाष चंद्र को दुलहेयड से तनहेयर स्थानांतरित किया गया है।
प्रदेश सरकार ने जिला मंडी के गोहर और जिला चंबा के सलूनी के उपमंडल अधिकारियों को बदल दिया है। कुलवीर सिंह राणा को गोहर से सलूनी और अनिल कुमार भारद्वाज को सलूनी से चंबा स्थानांतरित किया गया है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए।