फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress statement over prime minister narendra modi bilaspur rally

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस का वार, अपनी नहीं, लोगों के मन की बात करें मोदी

Mon, 02 Oct 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Oct 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
himachal congress statement over prime minister narendra modi bilaspur rally

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा है कि वे अपनी नहीं, बल्कि लोगों के मन की बात करें। कमेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता पर अपनी बातें थोप रहे हैं और वे उनकी बातें न तो सुनने को और न ही उनके मन की बात जानना या करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि पीएम बिलासपुर आ रहे हैं तो उन्हें जनता की असल समस्याओं जैसे महंगाई और बेरोजगारी को रोकने की बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम की पिछली रैलियों की तरह ही बिलासपुर का समारोह भी खोखला साबित होने की आशंका ज्यादा है। बिलासपुर का ये कार्यक्रम महज चुनावी रैली बनकर ही न रह जाए। नरेश चौहान सोमवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में भय का माहौलः चौहान

himachal congress statement over prime minister narendra modi bilaspur rally

चौहान ने कहा कि जहां तक उन्हें याद है कि साढे़ तीन सरकार की केंद्रीय सरकार के कार्यकाल में मोदी का हिमाचल का ये तीसरा दौरा होगा। इससे पहले मोदी मंडी और शिमला आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में भय का माहौल बना हुआ है। 

मोदी सरकार आम आदमी की बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र की सरकार अदानी और अंबानी की पोषक ही ज्यादा प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीबी के बजाय गरीबों को मिटाने की ज्यादा नजर आती है। 

ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार इस सोच पर काम कर रही है कि महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में जब गरीब भूखों मरेंगे तो गरीबी खुद ही मिट जाएगा। तानाशाह मोदी सरकार जनविरोधी नीतियों को थोपे जा रही है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed