फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl died due to intake of expiry date medicine

युवती के लिए मौत का कारण बनी जीवन रक्षक दवा , यहां जानिए पूरा मामला

Thu, 08 Mar 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Thu, 08 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
girl died due to intake of expiry date medicine

जिस दवा को हम जीवन रक्षक मानकर सेवन करते हैं, वही दवा एक युवती के लिए मौत का कारण बन गई। जी हां, सुनने में ये तोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यही सच्चाई है। जिस दवाई को युवती ने बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद के साथ सेवन किया, उसी दवा ने उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र सुजानपुर की पटलांदर पंचायत के गांव थड़ा की 23 वर्षीय युवती की एक्सपायरी डेट की दवाई खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रीना कुमारी (23) पुत्री सुरेश कुमार गांव थड़ा डाकघर पटलांदर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

girl died due to intake of expiry date medicine

बताया जा रहा है कि युवती के पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब घर में भाई और मां ही रह गईं हैं। रीना ने हमीरपुर महाविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके साथ ही कंप्यूटर का डिप्लोमा भी किया था। 

इस समय वह घर पर मां के साथ रोजमर्रा के काम में हाथ बंटाती थी।रीना कुमारी ने मंगलवार शाम को एक्सपाइरी डेट की दवाई गलती से खा ली। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। 

मामले पर क्या कहती है पुलिस

girl died due to intake of expiry date medicine

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस को भी इस बारे में सुजानपुर अस्पताल से ही जानकारी मिली। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुधवार सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुजानुपर श्यामलाल का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed