फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur BJP booth president and his cousin shot injured

UP: सैलून में दाढ़ी बनवा रहे भाजपा नेता और भतीजे को मारी गोली, लहुलूहान अवस्था में पहुंचे अस्पताल; FIR

Mon, 30 Jun 2025 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता और उसके भतीजे पर फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Ghazipur BJP booth president and his cousin shot injured
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के खानपुर थानाक्षेत्र में कुढालंबी गांव के मुख्य मार्ग स्थित सैलून में दाढ़ी-बाल बनवाने पहुंचे भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके चचेरे भतीजे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने एक घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस पुरानी रंजिश से घटना को जोड़ते हुए जांच में जुटी है।

विज्ञापन


खानपुर थानाक्षेत्र के कुढालंबी गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह (60) और उनके चचेरे भतीजे विश्वजीत उर्फ राजन सिंह (32) सोमवार को सुबह 10 बजे घर से लगभग 400 मीटर दूर मुख्य मार्ग स्थित सैलून पर दाढ़ी-बाल बनवाने गए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहीं पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार एक नामजद और दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें त्रिवेणी सिंह के दाहिने हाथ में एक गोली लगी। जबकि राजन की पीठ पर एक और बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन खोखा कारतूस बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazipur BJP booth president and his cousin shot injured
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गई। वहां से राजन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के बाद त्रिवेणी सिंह को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सैदपुर अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।

2014 में हुई हत्या से जोड़कर जांच कर रही पुलिस
एएसपी सिटी ने घायलों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। गोली लगने से घायल त्रिवेणी सिंह की पत्नी रीता देवी और घायल राजन की मां उषा देवी ने बताया कि सात जून 2014 को क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान मुन्ना यादव के भतीजे मनीष यादव घायल हो गए थे। 

उनकी तहरीर पर खानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना में घायल मनीष यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की और उस समय तत्कालीन थानाध्यक्ष ने त्रिवेणी सिंह, विपिन सिंह, दीपक सिंह, विपुल उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

10 दिन की छुट्टी पर आए थे विश्वजीत
त्रिवेणी सिंह भाजपा की राजनीति करते हैं और खेती-किसानी करते हैं। उनके भतीजे विश्वजीत उर्फ राजन सिंह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह 10 दिन की छुट्टी पर घर आए थे और तीन-चार दिन बाद वापस लौटने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed