फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिजल्ट के लिए यूपीपीएससी के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 14 Jan 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Front opened against UPPSC for result
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज

हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अंतिम चयन परिणाम के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने धरना-प्रदर्शन किया। धरना मंगलवार को भी जारी रहेगा। रिजल्ट के लिए अभ्यर्थी 17 जनवरी से आयोग के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे।



माह भर पहले आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही केस डायरी का परीक्षण कर हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के अंतिम चयन परिणाम पर निर्णय लिया जाएगा। बात आश्वासन से आगे नहीं बढ़ी और इस बार अभ्यर्थियों ने आरपार की ठान ली। सोमवार से शुरू हुए आंदोलन के लिए सोशल मीडिया पर भी व्यापक अभियान चलाया गया और नतीजा कि प्रदेश के कई जिलों से हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थी आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे।

Front opened against UPPSC for result
uppsc - फोटो : प्रयागराज
हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1433 और सामाजिक विज्ञान में 1854 पदों पर भर्ती होनी है। इन विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक है, सो धरना-प्रदर्शन में हजारों अभ्यर्थी जुटे। मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने कहा कि आयोग अध्यक्ष केस डायरी का बहाना बना रहे हैं। 14 जनवरी को इस मसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके बाद भी आयेाग ने अनुकूल निर्णय नहीं लिया तो 17 जनवरी से आयोग के सामने अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह ने छात्रों को संबोधित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed