{"_id":"59b770924f1c1bf37f8b6232","slug":"forest-department-will-recruit-forest-ranger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग में 230 पदों पर भर्ती जल्द, ये होगी अप्लाई करने की योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग में 230 पदों पर भर्ती जल्द, ये होगी अप्लाई करने की योग्यता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
jobs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग के 230 खाली पदों पर जल्द ही भर्तियां होंगी। ड्राइवर से लेकर रेंजर तक के पदों पर भर्तियों के लिए प्रस्ताव उप्र. अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग और उप्र. लोक सेवा आयोग को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा फॉरेस्ट गार्ड के खाली पदों की गणना के लिए सभी प्रभागीय वनाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
हाल ही में राज्य सरकार ने वन विभाग के खाली पदों को भरने का फैसला किया था। इसके तहत ड्राइवर, सर्वेयर, मानचित्रकार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी और रेंजर के रिक्त 230 पदों पर भतिर्यों के प्रस्ताव आयोगों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
जहां रेंजर और सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती उप्र. लोक सेवा आयोग से होगी, वहीं शेष पदों पर चयन उप्र. अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग करेगा।
बता दें कि रेंजर के 120 खाली पदों पर चयन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के कुल 4000 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 1000 पद खाली हैं।
विज्ञापन
खाली पदों की सटीक गणना के लिए सभी प्रभागीय वन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। वन विभाग का कहना है कि सप्ताह भर में फॉरेस्ट गार्ड्स के खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
रेंजर पद के लिए योग्यता साइंस स्ट्रीम में स्नातक रखी गई है। सांख्यिकी और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए सांख्यिकी विषय के साथ स्नातक होना अनिवार्य होगा। मानचित्रकार के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और सर्वेयर के लिए सर्वेयर इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा जरूरी होगा। वाहन चालक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल और फॉरेस्ट गार्ड के लिए इंटरमीडिएट होगी।
किस पद पर कितनों को मिलेगी नौकरी
| पद | संख्या |
| रेंजर | 44 |
| सांख्यिकी अधिकारी | 2 |
| स. सांख्यिकी अधिकारी | 52 |
| मानचित्रकार | 39 |
| सर्वेयर | 29 |
| ड्राइवर | 64 |
| कुल पद | 230 |
फॉरेस्टर के 323 पदों पर भर्ती के लिए बन रही नियमावली
प्रदेश में फॉरेस्टर के 323 पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए वन मुख्यालय नियमावली तैयार करवा रहा है। शासन से नियमावली ओकेहोने के बाद इन पदों पर भी भर्तियों का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया जाएगा।