{"_id":"573dd72e4f1c1bbb24ac6ec2","slug":"flag-meeting-at-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाक से तस्करी और घुसपैठ पर विरोध दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने पाक से तस्करी और घुसपैठ पर विरोध दर्ज कराया
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Fri, 20 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा सेक्टर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वीरवार को बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें भारत ने पाकिस्तान की ओर से नशीले पदार्थों और पाक नागरिकों की घुसपैठ पर नाराजगी जताई।
पाकिस्तान रेंजर्स व सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों के बीच दो घंटों तक बातचीत हुई। पाकिस्तान की ओर से रेंजर्स के ब्र्रिगेडियर व सेक्टर कमांडर वसीम भट्टी सहित बीस अन्य अधिकारी फ्लैग मीट में मौजूद थे।
सीमा सुरक्षाबल की ओर से डीआईजी बीएस कसाना सहित सीमा सुरक्षा बल की वाहिनी के कमांडेट व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से फ्लैग मीट का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान की इनायत व आकट्रया पोस्ट के मध्य पाकिस्तान क्षेत्र के जीरो लाईन पर फ्लैग मीट के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी करवाए जाने को लेकर बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स से बात की।
साथ ही पाकिस्तान क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में पाक नागरिकों द्वारा अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचने पर भी बीएसएफ ने एतराज जताया। दोनों देशों की सीमा पर सरकंडा साफ करवाने पर भी सहमति बनी।