फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five year old girl raped by neighbor's teenager

Kaushambi News: पांच वर्ष की बच्ची से पड़ोसी ने किशोर ने किया दुष्कर्म

Sun, 31 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five year old girl raped by neighbor's teenager
पांच वर्ष की बच्ची से पड़ोसी ने किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

---सैनी कोतवाली क्षेत्र की घटना, आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में टॉफी का लालच देकर पड़ोसी किशोर ने पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन कर रही है।
सैनी इलाके के एक गांव में शनिवार की शाम पांच वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का 16 वर्षीय किशोर टॉफी देने के बहाने उसे गांव के बाहर स्थित बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची और जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती कर बच्ची का इलाज किया जा रहा है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी जयचंद्र शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


----------

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक उसे झाड़ी के पीछे ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शुक्रवार को पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed