{"_id":"5ff6decc8ebc3e333b6f16c8","slug":"father-murdered-for-opposing-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: इटावा में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: इटावा में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता की पीटकर हत्या
Thu, 07 Jan 2021 03:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में चकरनगर के बंशरी गांव में बुधवार शाम बेटी से हुई छेड़छाड़ की उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे पिता को दबंगों ने पीटकर मार डाला। घायल को जब टेंपो से अस्पताल ले जा रहे थे तो दबंगों ने टेंपो रोक ली उसे आधे घंटे तक नहीं जाने दिया था।
इस कारण इलाज मिलने में देरी हो गई थी। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी सभी फरार हैं। चकरनगर तहसील से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बिठौली थानाक्षेत्र के बंशरी गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी बुधवार शाम दरवाजे के सामने चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी।
तभी वहां गोपाल उर्फ सुखवीर पहुंचा और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता किसी तरह उसके चुंगल से छूटकर घर के अंदर भागी। बेटी को सहमा देख परिजनों ने पूछताछ की तो गोपाल की करतूत की जानकारी हुई। इस पर किशोरी के पिता गोपाल के घर शिकायत करने पहुंच गए।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों के अनुसार उस वक्त गोपाल उसका पिता लाखन, चाचा बीटू और उदल घर में बनी परचून की दुकान पर थे। गोपाल की शिकायत सुनते ही सबने आगबबूला होकर पीड़िता के पिता पर हमलाकर दिया। लात, घूसों से पिटाई के दौरान आरोपियों ने दुकान में रखा दो किलो का बांट उठाया और पीड़ित के सिर पर वार कर दिया।
हमले में गंभीर घायल पीड़ित जमीन पर गिरा तो आरोपी भाग निकले। इधर, परिजन यूपी 112 को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। परिजन घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिठौली इंस्पेक्टर अनिल मणि त्रिपाठी का कहना है कि किशोरी के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।