{"_id":"5904dc4a4f1c1b422fc0be70","slug":"fathebad-wine-3000-thousanddd-bottal-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की साढ़े तीन हजार से अधिक बोतलों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की साढ़े तीन हजार से अधिक बोतलों के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे से महज 100 मीटर दूर चल रहा ठेका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए एवं सदर पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाही में गांव झलनियां की एक ढाणी से 36 सौ अवैध देसी शराब की बोतलों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में ढाणी मालिक कृष्ण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत ढाई लाख से अधिक बताई गई है। शनिवार दोपहर बाद डीएसपी गुरदयाल सिंह ने बताया कि कृष्ण देसी शराब को अवैध तरीके से पूरे जिले में सप्लाई करता था और इस पर पुलिस की एक साल से नजर थी।
डीएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव झलनियां में कृष्ण कुमार नाम के एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई हुई है। सीआईए स्टाफ की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की और मौके पर खेत में बनी ढाणी में छापा मारा गया तो उसकी ढाणी से शराब की तीन सौ से अधिक पेटियां बरामद हुई जिनमें लगभग 36 सौ अवैध देसी शराब भरी हुई थी।
पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कृष्ण को ये शराब हांसी के किसी डांगी नामक व्यक्ति ने सप्लाई की है। सीआईए अब डांगी नामक उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है और फतेहाबाद जिले में कृष्ण कुमार के ग्राहकों की भी सूचि तैयार की जाएगी। शराब के ठेकों की बोली ना होने के चलते जिले में अवैध शराब की बिक्री एकदम से काफी बढ़ गई है। रतिया, भूना शहरों के अलावा रतिया के 12 गांवों में इस समय एक भी ठेका नहीं है जिसके चलते शराब की खपत को पूरा करने के लिए अवैध शराब के तस्कर इस समय काफी सक्रिय है।