{"_id":"5bbd9bf2867a55285c322a32","slug":"fake-master-scandal-s-mastermind-shyamveer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षक घोटाले का इनामी मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षक घोटाले का इनामी मास्टर माइंड गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उसने फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मास्टर माइंड पर बीस हजार रुपये का इनाम था। आरोपी पर 110 फर्जी शिक्षकों को भर्ती कराने का आरोप है।
विज्ञापन
फर्जी शिक्षक घोटाले में श्यामवीर मास्टर माइंड है। उसके खिलाफ बीएसए ने एफआईआर लिखवाई थी। आरोप है कि 12 हजार 460 में 34 लोगों की फर्जी तरीके से भर्ती कराई गई। इसी तरह 29 हजार 334 भर्तियों में 110 को फर्जी शिक्षक बनवा दिया।
विज्ञापन
इसी मामले पर एसटीएफ ने 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में 17 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मास्टर माइंड श्यामवीर फरार था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया। इसमें इनामी श्यामवीर फंस गया। ये गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।
आरोपी श्यामवीर पर मथुरा सहित प्रदेश के कई जनपदों में फर्जी शिक्षक भर्ती कराने का भी आरोप है। पुलिस को पूछताछ के बाद कई अहम जानकारी मिलने की भी उम्मीद है।