{"_id":"5d0935308ebc3e20611b604b","slug":"ex-gst-commissioner-sansar-chand-job-was-taken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी के मास्टर माइंड सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर संसार चंद की नौकरी गई, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी के मास्टर माइंड सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर संसार चंद की नौकरी गई, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जीएसटी कमिश्नर संसार चंद्र
- फोटो : अमर उजाला
अपने दफ्तर में ही रिश्वतखोरी का संगठित गिरोह चलाने वाले सेंट्रल जीएसटी के कमिश्नर संसार चंद की नौकरी चली गई। मंगलवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने उसे समय से पूर्व सेवानिवृत्ति दे दी।
संसार चंद वर्ष-2016 से 18 तक शहर में सर्वोदय नगर स्थित सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय में तैनात रहा। तीन फरवरी, 2018 को रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने संसार और उसके सहयोगी आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था।

Trending Videos
ये लोग शहर और शहर के बाहर के तमाम बड़े उद्यमियों से नियमित तौर पर रिश्वत वसूलते थे। गिरफ्तारी के समय संसार चंद के ऑफिस में निजी सचिव के पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए थे। संसार और उसकी टीम द्वारा शहर की शिशु सोप एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर फरवरी से अप्रैल 2018 की तिमाही रिश्वत डेढ़ लाख रुपये दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था।
इसी तरह के एक और मामले में सीबीआई से शिकायत की गई थी। सीबीआई की भी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि संसार चंद अपने सुपरिंटेंडेंट अजय श्रीवास्तव, अमन शाह और आरएस चंदेल के जरिये बड़े उद्योगपतियों से नियमित अवैध वसूली कराता था। इस पर सीबीआई ने संसार चंद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। संसार एक साल तक जेल में भी रहा।
बीती फरवरी को वो जमानत पर रिहा हुआ था। उसके बाद उसे कोलकाता कार्यालय में बतौर कमिश्नर तैनात किया गया। पूर्व के कारनामों को देखते हुए बोर्ड ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति दे दी।