{"_id":"575afe9c4f1c1b520a9c5a68","slug":"earthquake-at-chamba-and-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिले में शुक्रवार रात भूकंप के दो झटके महसूस किए।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिले में शुक्रवार रात भूकंप के दो झटके महसूस किए। जिस समय झटके लगे उस समय ज्यादातर लोग खाना बना रहे थे। इससे कई जगहों पर अफरातफरी मच गई और लोग घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
पहला झटका रात 8.12 बजे और दूसरा झटका 8.45 बजे महसूस किया गया। हालांकि, दोनों की झटके कम तीव्रता वाले थे। इससे दोनों जिलों में जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसका केंद्र भारत में नहीं था। बता दें कि धौलाधार की बेल्ट भूकंप के जोन पांच में आती है, इस कारण यहां ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। फिलहाल मौसम विभाग केंद्र की ओर से भूकंप को लेकर कोई सूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन