फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dog in house then keep these things in mind on Diwali

Pet Care: घर में है डॉगी, दिवाली पर कहीं हो न जाए वह बेहाल, इन बातों का रखें ख्याल

Tue, 29 Oct 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 04:27 PM IST
सार

पटाखे और रंग से पेट्स को दूर रखें। इन्हें चाटने व खाने से शरीर में ज़हर फैल सकता है। कोई अनहोनी घटना के लिए घर प्राथमिक उपचार किट तैयार रखनी चाहिए। बच्चों को बता दें कि पेट्स के सामने पटाखे चलाकर परेशान न करें।

विज्ञापन
dog in house then keep these things in mind on Diwali
इलाज करते पशु शल्य चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय - फोटो : स्वयं

विस्तार

दिवाली पटाखों  का त्योहार है। आपके घर में अगर डॉगी है तो उसका इस समय ख्याल कुछ ज्यादा रखना पड़ेगा। हम पटाखे चलाकर त्योहार का भरपूर आनंद लेते हैं, पर यह भूल जाते हैं कि पटाखे की आवाज़ से हमारे पेट्स कितना घबरा जाते हैं और कितना परेशान हो जाते हैं। अलीगढ़ के वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ.विराम वार्ष्णेय ने कुछ ऐसे टिप्स बताए, जिनको अपना कर हम अपने पेट्स को दिवाली के त्योहार पर सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

डॉ विराम वार्ष्णेय ने बताया कि अपने पेट्स को सुबह-शाम खूब टहलाएं। उसे अच्छा खाना खिलाएं | इससे आपके पेट्स को कम तनाव होगा और उसे अच्छी नींद भी आएगी। अपने पेट्स को दिवाली वाले दिन अपने ही घर पर रखें। किसी अन्य के घर पर छोड़कर न जाएं। पेट्स को ऐसे कमरे में रखें, जिस कमरे में कम से कम खिड़कियां हों, ताकि पटाखे की आवाज़ कम से कम उसके कानों तक पहुंचे और वह घबराए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पेट्स के कान में रूई या मुफ्लर बांध दें ताकि आवाज़ कान में न जाए। पटाखों की आवाज से बचने के लिए अगर आपका पेट्स छिपने की कोशिश करता है, जैसे किसी चादर में या फिर किसी कोने में, तो उसके रास्ते में कोई रुकावट न आए। अपने डॉगी को मिठाई एवं तला हुआ खाना न दें। उससे उनका पेट ख़राब हो सकता है।
 
डॉ. विराम वार्ष्णेय ने बताया कि पटाखे और रंग से पेट्स को दूर रखें। इन्हें चाटने व खाने से शरीर में ज़हर फैल सकता है। कोई अनहोनी घटना के लिए घर प्राथमिक उपचार किट तैयार रखनी चाहिए। बच्चों को बता दें कि पेट्स के सामने पटाखे चलाकर परेशान न करें। जब भी पेट्स को लेकर निकले तो गले के पट्टे में चैन लगाएं। डॉगी के गले में एक कार्ड लटका दें, जिस पर डॉग का नाम, उसके मालिक का नाम, मोबाइल नंबर आदि लिखा हो, ताकि खो जाने पर सूचित करना आसान होता है। उन्होंने बताया कि डॉगी के कमरे में हलकी सी आवाज में गाना बजा दें। साथ में कुछ खिलौने डॉगी के पास डाल दें, जिससे आपका पेट्स खेलता रहे।  पेट्स को शांत एवं तनाव मुक्त रखने के लिए अपने पशुचिकित्सक से मिलकर कुछ दवाई भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed