{"_id":"63c6a4891719ba205b736026","slug":"divyang-girl-died-after-being-hit-by-a-train-her-mind-upset-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवती की मौत, दिमागी परेशान थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवती की मौत, दिमागी परेशान थी
Tue, 17 Jan 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:07 PM IST
सार
हाथरस के इगलास अड्डा ज्ञानगढ़ बगीची निवासी की बेटी दिव्यांग व दिमागी रूप से परेशान थी। दोपहर को वह घूमते-घूमते मथुरा रोड स्थित नगला मोठा को जाने वाले रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड नगला मोंठा को जाने वाले रेलवे फाटक के निकट एक दिव्यांग युवती ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की शिनाख्त काफी देर बाद हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हाथरस के इगलास अड्डा ज्ञानगढ़ बगीची निवासी बदन सिंह की 22 वर्षीय बेटी दिव्यांग व दिमागी रूप से थोड़ी परेशान थी। सोमवार की दोपहर को वह घूमते-घूमते मथुरा रोड स्थित नगला मोठा को जाने वाले रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने उसे आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत काफी नाजुक थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। युवती को मृत देख परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन