फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Digging was done in old ruins

पुराने खंडहर की खुदाई में निकला कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप

Sun, 29 Oct 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Oct 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Digging was done in old ruins
डेमो पिक
शौचालय निर्माण के लिए पुराने खंडहर की खुदाई के दौरान कुछ ऐसा निकल आया कि इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कुछ ऐसा सामने आया कि सच्चाई से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

सोने-चांदी के सिक्कों से भरी मटकी निकलने की अफवाह

Digging was done in old ruins
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अचलगंज  क्षेत्र में गड्ढा खोदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरी मटकी निकलने की अफवाह पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद भवन स्वामी ने थाने में आकर तांबे के सिक्के दिखाए, इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई के दौरान करीब चार फ ीट जमीन के नीचे मिट्टी की मटकी में सिक्के निकले

Digging was done in old ruins
डेमो पिक
हसनापुर निवासी मनोज यादव बुधवार को शौचालय निर्माण के लिए मकान के पुराने खंडहर में गड्ढा खोदवा रहे थे। खुदाई के दौरान करीब चार फ ीट जमीन के नीचे मिट्टी की मटकी में सिक्के निकले। सोने-चांदी के सिक्के निकलने की चर्चा इलाके में फैल गई।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ लग गई

Digging was done in old ruins
डेमो पिक
इनके घर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सुनील सिंह को सूचना दे दी। एसओ के निर्देश पर उपनिरीक्षक रामगोविंद मिश्र ने गांव पहुंचकर तहकीकात की। पुलिस सिक्कों समेत मनोज को थाने ले आई। यहां जांच के दौरान खोदाई में मिले सिक्कों में से 43 तांबे और जस्ता के निकले। यह सिक्के सन 1941 के हैं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि गृहस्वामी को आभूषण भी मिले थे। इन्हें दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed