फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda's Well-Guarded Base Searched, Day 2

नर कंकाल तलाशने के लिए आज होगी डेरे में खुदाई, इंटरनेट बंद

Sat, 09 Sep 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 09 Sep 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda's Well-Guarded Base Searched, Day 2
Dera Sacha Sauda, Sirsa

डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में चले पहले दिन का सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है। आज से संदिग्ध स्थानों पर खुदाई का कार्य किया जाएगा। शुक्रवार को डेरे से कई आपत्तिजनक चीजे मिलीं, जिनमें बिना नंबर प्लेट की कार, प्लास्टिक करंसी, नाबालिग बच्चे आदि शामिल थे। डेरे को खंगालने का काम शुक्रवार सुबह ही शुरू हो गया था। तड़के साढ़े पांच बजे से सुरक्षा बल, कमांडो व हरियाणा पुलिस पांच हजार जवान डेरा के सामने एकजुट होकर मुस्तैदी से खडे़ हो गए। सुरक्षा बलों की निगरानी में पांच जेसीबी मशीनें व ताले खोलने के लिए बुलाए गए 22 लुहारों को डेरा पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जमींन में नर कंकाल तलाशने के लिए आज शुरू होगी खुदाई
उधर, डेरा सच्चा सौदा में आज शनिवार से संदिग्ध स्थानों पर खुदाई का कार्य किया जाएगा। डेरा के पूर्व सेवादार गुरदास तूर, साधु हंसराज चौहान और बाबा के ड्राइवर खट्टा सिंह की ओर से दावा किया है कि डेरा के खेत खलियान व बागों की जमींन में सैंकड़ों लोगों के शव दफन हैं। जिसने भी डेरा की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की उसकी हत्या करके शव जमींनों में दफन कर दिए गए।
विज्ञापन


अब डेरा में खुदाई के बाद ही यह पता चल सकता है कि डेरा के खेत खलियानों में कितने नर कंकाल दफन मिलते हैं। खास बात यह है कि जब पूर्व साधुओं ने यह दावा किया तो डेरा सच्चा सौदा के अखबार सच कहूं ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए अपने अनुयायियों से कहा कि काफी डेरा प्रेमियों की अंतिम इच्छा रहती है कि उनके निधन के बाद उसकी अस्थियां डेरा की जमींन में दफन की जाए ताकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो। शनिवार को डेरा की जमींनों में खुदाई का कार्य शुरू होगा तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने नर कंकाल जमींन से निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहें रोकने के लिए सिरसा में इंटरनेट बंद

Dera Sacha Sauda's Well-Guarded Base Searched, Day 2
Dera Sacha Sauda, Sirsa
हरियाणा सरकार ने सिरसा जिले में अफवाहों का बाजार गर्म होने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार दोपहर से बंद कर दी हैं। 10 सितंबर तक सभी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं पर पाबंदी रहेंगी।

गृह विभाग ने इस संबंध में जिला प्रशासन को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि यह निर्णय सिरसा में डेरा मुख्यालयों की सेनिटाइजेशन प्रक्रिया के चलते लिया गया है। ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। जिले में वॉइस कॉल को छोड़कर टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों की सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

बता दें कि डेरामुखी को दोषी करार देने और सजा सुनाए जाने के बाद भी सिरसा में कई दिनों तक इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। हाल ही में इन्हें शुरू किया गया था, लेकिन डेरे की तलाशी के दौरान माहौल बिगड़ने के खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मद्देनजर फिर से इन पर शुक्रवार को रोक लगा दी गई। सरकार ने डेरे में सर्च ऑपरेशन के दौरान वैसे भी प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है। 

डेरा ने की शांति बनाए रखने की अपील

Dera Sacha Sauda's Well-Guarded Base Searched, Day 2
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां - फोटो : File Photo
मोबाइल ले जाने पर पाबंदी
डेरा में सर्च ऑॅपरेशन चलाने से पहले ही प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों व जवनों को मोबाइल साथ ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई। इसी कारण सभी ने अपने मोबाइल घर पर ही रख दिए।

प्रशासन को अंदेशा था कि अगर मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति दी गई तो ऑपरेशन की गोपनीयता बरकरार नहीं रहेगी। प्रशासन के सीनियर ऑफिसरों को छेड़कर ऑपरेशन में शामिल किसी भी अधिकारी व जवानों के पास मोबाइल नहीं था। सभी को स त निर्देश दिए गए है कि ऑपरेशन के संबंध में कोई भी बात बाहर लीक न हो पाए। अगर कोई जानकारी लीक करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डेरा ने की शांति बनाए रखने की अपील
सर्च ऑपरेशन की शुरुआत होने से पहले डेरा सच्चा सौदा  प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन विपाशना इंसां ने बयान जारी करके अनुयायियों से शांति की अपील की। विपाशना इंसां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा हमेशा कानून का पालन करता रहा है। डेरा सच्चा सौदा में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत डेरा में छानबीन की जाएगी। इसलिए अनुयायी इस प्रक्रिया में कानून का साथ दें और शांति बनाए रखें। यह अपील शुक्रवार तड़के चार बजकर 21 मिनट पर की गई।  सर्च ऑपरेशन की शुरूआत सुबह साढ़े आठ बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed