फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government preparing for opening of liquor shops.

लॉकडाउन 3.0... दिल्ली में शराब की दुकानें खोलने की तैयारी, सरकार मुश्किल में लेकिन कवायद शुरू

Sun, 03 May 2020 05:35 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi government preparing for opening of liquor shops.

लॉकडाउन-3 के एलान के बाद दिल्ली में अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह शराब की दुकान को लेकर है। आम लोगों में यही चर्चा है कि शराब की दुकान खुलेगी या नहीं। दिल्ली रेड जोन होने के कारण इस दुकान को खोलने में भी सरकार को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश का गहन अध्ययन करने के बाद कुछ छूट दी जा सकती हे। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ इलाके को बांट कर शराब की दुकान खोलने की कवायद भी चल रही हे। न्यूनतम छह फुट की दूरी ग्राहकों के बीच सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान, तंबाकू की बिक्री करने की इजाजत मिल सकती हे।
विज्ञापन


दुकान पर पांच से अधिक लोग नहीं होंगे। दिल्ली सरकार ने शनिवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शराब की दुकानें खोलने की कवायद शुरू कर दी है। आबकारी विभाग ने चार सरकारी-संचालित एजेंसियों, जो शराब की बिक्री करती है, को निर्देश दिया है कि ऐसे आउटलेट की पहचान करें जो गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कंटेन्मेंट जोन में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में मॉल को छोड़कर करीब 450 शराब की दुकानें हैं। इनमें वैसी दुकान नहीं खुलेंगी जो कॉमर्शियल क्षेत्र व भीड़-भाड़ वाले मॉल में है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुल सकती है। हालांकि, बंद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटका, तंबाकू सेवन की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि आबकारी टैक्स से राज्य सरकार के आय का सबसे बड़ा माध्यम होता है। पेट्रोल और डीजल पर सरकार को मिलने वाले टैक्स करीब नहीं के बराबर होने से सरकार के सामने शराब की दुकानें खोलने के अलावा कोई विकल्प शायद नहीं है।

उधर, आजादपुर मंडी में डरे व्यापारी आजादपुर मंडी में देर शाम व्यापारियों में एक बार फिर डर का माहौल रहा। मंडी के व्यापारियों के अनुसार चार दिन से सी-37 दुकान में कार्यरत एक मुनिम को कोरोना से संक्रमित थे। उनकी शनिवार को मौत हो गई। इसी तरह मंडी के व्यापारियों ने यह भी बताया कि कि मंडी में स्थिति एक बैंक के कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित है।


एपीएमसी के सदस्य अनिल मल्होत्रा ने व्यापारियों को अगाह किया है कि जो लोग बैंक में लेन-देन का काम करते रहे है वह अपनी जांच करा ले। मल्होत्रा ने बताया कि मंडी में अभी तक दो व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed