फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   declarations still not completed of previous rail budget

अब तक पिछले बजट की ही घोषणाएं पूरी नहीं कर सका रेलवे, ये हैं लंबित पड़ी योजनाएं

Tue, 31 Jan 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 31 Jan 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
declarations still not completed of previous rail budget
रेलमंत्री सुरेश प्रभु
पिछले रेल बजट में जम्मू कश्मीर में रेलवे को लेकर सरकार की तरफ से बहुत बड़ी घोषणाएं की गई थीं, लेकिन जमीनी स्तर पर घोषणाओं के तहत कोई काम हुआ है। सबसे बड़ी घोषणा 180 करोड़ की लागत से जम्मू रेलवे स्टेशन का विकास करना था, लेकिन अभी तक रेलवे इसको लेकर केवल कागजी कार्रवाई ही कर पाया है।
विज्ञापन


कुछ दिन के बाद सरकार रेलवे का नया बजट पेश करने वाली है, जिससे इस बार जम्मूवासी जम्मू के लिए अलग रेल डिवीजन बनाने की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस बार सरकार आम बजट के साथ ही रेल बजट पेश करेगी। पिछले बजट में रेल मंत्री ने जम्मू रेलवे स्टेशन के  विकास के लिए 180 करोड़ की राशि मंजूर की थी।
विज्ञापन


इससे रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म, एक अतिरिक्त रास्ता, स्वचालित सीढ़ियां, गुड्स टर्मिनल को बाड़ी ब्राह्मणा में स्थानांतरित करना और अन्य कई काम किए जाने थे। एक वर्ष बीतने के बाद रेलवे ने अभी तक एक भी काम शुरू नहीं कर पाया है। अभी तक काम केवल ड्राइंग लेवल पर ही चल रहा है। आज भी यात्री स्टेशन पर सुविधाओं के अभाव में परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त, 2018 में तैयार होगा विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल

declarations still not completed of previous rail budget
विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल - फोटो : FILE PHOTO

पिछले बजट की घोषणा के बाद सितंबर में रेलवे ने जम्मू से हरिद्वार के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई थी, लेकिन यह भी दो महीने से बंद पड़ी है। पिछले बजट से जम्मूवासी जम्मू के लिए अलग डिवीजन बनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हो पाई। अब 2017 के बजट में इसके एलान की उम्मीद है। 

उधमपुर-बनिहाल रेल लाइन पर काम चल रहा है। इस मार्ग पर रेलवे विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का निर्माण कर रही है। 2004 में रेलवे ने कटड़ा-बनिहाल रेलवे लाइन पर काम शुरू किया था और इसी बीच पुल का निर्माण कार्य भी आरंभ किया था।

विश्व के सबसे ऊंचे पुल के निर्माण के लिए वर्तमान समय में सात देशों के 200 से ज्यादा इंजीनियर जुटे हुए हैं। इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य अगस्त 2018 रखा गया है। पुल के निर्माण कार्य पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। बजट में सरकार उधमपुर-बनिहाल रेल लाइन के निर्माण कार्य पूरा होने के समय का एलान कर सकती है।   

 

परियोजनाओं पर घोषणा की उम्मीद

declarations still not completed of previous rail budget
रेल बजट में परियोजनाओं पर घोषणा की उम्मीद - फोटो : डेमो फोटो

उधमपुर-बनिहाल रेल लाइन के बाद जम्मू कश्मीर के लिए कठुआ-बसोहली-भद्रवाह रेल लाइन, जम्मू-अखनूर-राजोरी रेल लाइन और बिलासपुर-मनाली-लेह लाइन की परियोजनाएं हैं। जम्मू-अखनूर-राजोरी रेल लाइन का सर्वेे पूरा कर दिया गया है, लेकिन कठुआ-बसोहली-भद्रवाह रेल लाइन परियोजना पर अभी कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

इसके अलावा बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन का सर्वे चल रहा है। लेह में डीएमयू चलाने को लेकर भी योजना तैयार की जा चुकी है। इन परियोजनाओं को लेकर भी बजट में सरकार घोषणा कर सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed