{"_id":"58dd353d4f1c1be80463de55","slug":"dealers-offers-on-two-wheeler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएस-3 वाहनों पर बैन पर ऐसे निकाले वाहन, नेताओं तक के आए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस-3 वाहनों पर बैन पर ऐसे निकाले वाहन, नेताओं तक के आए फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
बीएस-3 वाहनों पर बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की ओर से बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर रोक लगाने से बेशक मोटर कंपनियों को धक्का लगा हो, लेकिन आम नागरिकों की लॉटरी निकल गई। लेकिन वीरवार को बीएस-3 वाहनों के दामों में भारी कटौती की सूचना मिलते ही लोग वाहन शो रूम की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते हजारों दुपहिया वाहन और कारें बिक गई।
दुप्हिया का स्टॅक खत्म हो गया। उन लोगों के चेहरे पर खुशी का आलम था जिन्हें लगभग आधी कीमत पर मोटरसाइकिल और स्कूटी मिल गई थी। कारों में एक से तीन लाख तक की छूट दी गई। शो रूमसंचालकों ने छूट का फायदा अपने चहेतों और रिश्तेदारों को खुलकर दिया।
ऐसे में कई जगह लोग शो रूम संचालकों से मिन्नते करते रहे तो कई जगह मंत्रियों तक से सिफारिश करवाई। छूट पर वाहन खरीदने की मारामारी का आलम यह था कि कई जगह पुलिस बुलवानी पड़ी। जहां लोगों को वाहन नहीं मिले वहां नारेबाजी कर भड़ास निकाली गई।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश भर में करीब 35 हजार वाहन बिके। ऐसी बिक्री नवरात्र के अंतिम दिन नवमी को भी नहीं होती। ग्राहकों की रेलमपेल से वाहन मार्केटे में धनतेरस जैसा माहौल था।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने साफ मना कर दिया की 31 मार्च के बाद बीएस-3 वाहनों की बिक्री किसी हालत में नहीं होगी और ऐसे वाहनों का रजिस्टे्शन भी नहीं होगा। ऐसी स्थिति में वाहन कंपनियों ने स्टॉक खत्म करने के लिए छूट का रास्ता निकाला। इसके लिए वाहन शो रूम के बाहर नवरात्र विशेष ऑफर के बैनर टांगे गए वहीं अनाउंसमेंट करके भी लोगों को इस स्कीम के बारे में जानकारी दी जा रही थी।
दोपहर तक सभी शो रूम आउट ऑफ स्टॉक
दोपहर तक अधिकतर शो रूम ऑउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। हीरो और होंडा के दुपहिया सर्वाधिक बिके और छूट भी इन पर सबसे अधिक दी जा रही थी। विभिन्न कंपनियों के दुपहिया पर 5 से 25 हजार तक की छूट तथा इंश्योरेंस फ्री दी गई। हालत यह थी कि शाम होते-होते प्रदेश के तमाम वाहन शोरूमों में लूट सी मच गई। शाम छह बजे के बाद किसी भी शोरूम में बीएस-3 का कोई टू-व्हीलर उपलब्ध नहीं था।

सिफारिश के लिए आया नेताओं का फोन
बीएस-3 वाहनों पर बैन
एजेंसी संचालकों का हाल यह हो गया कि उनके फोन लगातार बजते रहे। नेताओं के समर्थकों के फोन एजेंसी संचालकों को आए। डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय के अलावा कई अन्य महकमों के फोन भी एजेंसी संचालकों को पहुंचे। एजेंसी संचालकों के जान पहचान वाले रिश्तेदार भी दुपहिया वाहन के लिए गुहार लगाते दिखे।
होंडा एक्टिवा पर 20 हजार तो हीरो की बाइक पर दस हजार तक थी छूट
होंडा की सबसे पंसदीदा वाहन मानी जानी वाली एक्टिवा की कीमत पर सबसे ज्यादा छूट लोगों को मिली। एक्टिवा की कीमत में लगभग 20 हजार तक की सीधी छूट थी। आमतौर पर एक्टिवा का टॉप मॉडल 61 हजार रुपये के करीब है, लेकिन वीरवार को इसकी कीमत 40 से 41 हजार रुपये ही थी। इसके अलावा इसी कंपनी के शाइन और ड्रीम सीरिज बाइक भी लगभग 7 से 8 हजार सस्ते मिले।
होंडा की स्कूटी पर लगभग 10 हजार रुपये तक छूट थी तो स्पलेंडर पर भी लगभग 8 हजार रुपये की छूट कंपनी द्वारा दी गई थी। बजाज के वाहनों पर 13 हजार तक की छूट मिली। हीरो स्पलेंडर पर करीब 5000 रुपए, स्पलेंडर आई स्मार्ट 7500 रुपए, गलैमर 10000, हीरो मेस्टरो 15000 रुपए, बजाज प्लसर 7000, प्लसर 200 पर 12000, पलेटिना पर लगभग 5000 रुपए। स्कूटी पर 15 से 20 हजार।
वाहनों के पंजीकरण पर असमंजस
सुप्रीम के आदेश है कि बीएस-3 के तहत जो वाहन 31 मार्च तक खरीदा जाएगा उसका पंजीकरण तो कर दिया जाएगा लेकिन ग्राहक को इस खरीद के सभी आवश्यक सबूत देने होंगे। प्रशासन इस बात से ज्यादा उलझन में है कि वाहन खरीद के सबूत में किस प्रकार के दस्तावेज मान्य होंगे। परिवहन विभाग का कहना है कि 31 मार्च तक आनन-फानन में खरीदे जा रहे इन वाहनों के पंजीकरण को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।