फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   critical care ambulance facility for amarnath pilgrims

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की सुविधा

Thu, 17 Mar 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 17 Mar 2016 11:31 AM IST
सार

  • रियासत में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस जल्द
  • वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए विशेष तौर पर कटड़ा में एक-एक एंबुलेंस लगाई जानी है। 
  • एंबुलेंस के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
critical care ambulance facility for amarnath pilgrims
दिल्ली की कंपनी इंस्ट्रूमेडिक्स से क्रिटिकल केयर एंबुलेंस खरीदी जा रही हैं - फोटो : PTI

विस्तार

रियासत के 22 जिलों में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस शीघ्र उपलब्ध होंगी। आगामी दो जुलाई को शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के साथ वैष्णो देवी के यात्रियों को यह आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। राज्य के सभी जिलों के अलावा स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू और कश्मीर के अलावा वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए विशेष तौर पर कटड़ा में एक-एक एंबुलेंस लगाई जानी है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की ओर से एंबुलेंस के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कारपोरेशन के एमडी डा. यशपाल शर्मा के अनुसार अप्रैल-मई के बीच राज्य में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस दौड़ने लगेंगी। इससे अमरनाथ और वैष्णो देवी के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


राज्य में पांच साल पूर्व 25 क्रिटिकल केयर एंबुलेंस को लाने की कवायद शुरू हुई थी। इस प्रोजेक्ट के लिए एनआरएचएम के तहत पांच करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी, लेकिन कभी भी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। कारपोरेशन की ओर से दिल्ली की कंपनी इंस्ट्रूमेडिक्स से क्रिटिकल केयर एंबुलेंस खरीदी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति एंबुलेंस पर 27.48 लाख रुपये की लागत आएगी

critical care ambulance facility for amarnath pilgrims
एंबुलेंस की मोडिफिकेशन पर करीब तीन लाख रुपये का खर्चा आएगा - फोटो : अमर उजाला

रियासत के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ते सड़क हादसों, आतंकी वारदातों और अन्य दूसरी बड़ी घटनाओं में गंभीर घायलों को तत्काल चिकित्सा देने के लिए क्रिटिकल केयर एंबुलेंस मील का पत्थर साबित होंगी। 

राज्य के अधिकांश अस्पतालों में इस आधुनिक एंबुलेंस के अभाव में शिफ्टिंग के दौरान गंभीर मरीजों की जान राम भरोसे ही रहती है। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर उधमपुर, बटोत, रामबन, बनिहाल आदि एक्सीडेंट प्रोन जोन हैं। यहां हर साल बड़े हादसे होते रहे हैं। 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। इस आधुनिक एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाइयों के अलावा अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध रहेंगे, जिससे गंभीर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिलती है। 

प्रति एंबुलेंस पर 27.48 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें कंपनी की ओर से पांच साल की गारंटी दी जाएगी। इसमें गाड़ी पर 12.97 लाख, उपकरणों पर 11.38 लाख और अन्य मोडिफिकेशन पर करीब तीन लाख रुपये का खर्चा आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed