{"_id":"5e80de948ebc3e78dd04c6f5","slug":"corona-positive-man-recovers-in-tanda-of-himachal-got-leave-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के टांडा में ठीक हुआ कोरोना पॉजिटिव युवक, मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के टांडा में ठीक हुआ कोरोना पॉजिटिव युवक, मिली अस्पताल से छुट्टी
Mon, 30 Mar 2020 11:40 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:40 AM IST
सार
19 मार्च को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुए कोरोना पॉजिटिव शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को अस्पताल से देर शाम छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
विस्तार
19 मार्च को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुए कोरोना पॉजिटिव शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को अस्पताल से देर शाम छुट्टी दे दी गई। युवक को देर शाम एंबुलेंस में घर भेज दिया गया। टांडा अस्पताल में इलाज के बाद युवक के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ। दो बार ब्लड सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल प्रशासन ने युवक को डिस्चार्ज किया।
विज्ञापन
घर में युवक को कुछ दिन तक डॉक्टरों के दिशानिर्देश अनुसार रहना होगा। युवक के परिजनों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। युवक 18 मार्च को सिंगापुर से अपने घर लौटा था। टांडा अस्पताल में ब्लड सैंपल लेने के बाद युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सीएमओ जीडी गुप्ता ने युवक को डिस्चार्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन