मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से बॉयो सेफ्टी लैब ‘बीएसएल’-3 शुरू हो गई। यहां एक साथ 50 कोरोना संक्रमितों के नमूनों की जांच हो सकेगी। मंगलवार को वैदिक परंपरा और पूजापाठ के बीच लैब का उद्घाटन डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने किया।
2 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
डीएम ने कहा कि जिस तरह से यह बीमारी बढ़ रही है। लोग इसके संक्रमण में आ रहे हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम और संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए जांच जरूरी है। एमएलएनएम कॉलेज में जांच शुरू होने से प्रयागराज के साथ उसके आसपास के जिलों के मरीजों को भी जांच कराना आसान हो जाएगा। हालांकि, मंगलवार से मरीजों की जांच नहीं शुरू हो सकी।
3 of 4
corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पहले पॉजिटिव कंट्रोल (कोरोना संक्रमित मरीज के नमूने) का ट्रायल होगा। पॉजिटिव कंट्रोल की रिपोर्ट आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) को भेजी जाएगी।
4 of 4
On Tuesday, the District Magistrate inaugurated the Corona Investigation Unit at MLN Medical College, giving public information on the side by Dr. SP Singh.
- फोटो : prayagraj
उसका परिणाम सामने आने के बाद सामान्य मरीजों की जांच होगी। फिलहाल, देर रात तक पॉजिटिव कंट्रोल का ट्रायल किया जाता रहा। इस मौके पर एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की डॉ. मोनिका, डॉ. रीना सचान, डॉ. अरिंदम, पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. कमल सिंह, डॉ. सबी अहमद, डॉ. सचिन जैन, डॉ. मोहित जैन, डॉ. आरबी कमल, डॉ. अमृता चौरसिया व डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।