फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   conspiracy of terror attack in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Fri, 02 Jun 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 02 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
conspiracy of terror attack in jammu and kashmir
आतंकी हमले की आशंका का इनपुट जारी - फोटो : Demo Photo

जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े हमले की आशंकाओं के मद्देनजर एलर्ट जारी किया गया है। उच्च स्तरीय सूत्रों से मिली जानकारी के केंद्रीय गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग के इनपुट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर में सार्वजनिक स्थानों और सेना के कैंपों पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन


इस आशंका के बाद से ही जम्मू-कश्मीर राज्य में सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के बाद सेना के कैंपों, रेलवे स्टेशन, शापिंग मॉल, मंदिरों और हवाई अड्डों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही उन स्थानों पर खासी चौकसी बरती जा रही है जहां पर भीड़ की स्थितियां होती हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी राज्य के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से जारी तनाव के बीच ऐसे हमले के अलर्ट के बाद से ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर पुख्ता की गई सुरक्षा

conspiracy of terror attack in jammu and kashmir
श्रीनगर एयरपोर्ट - फोटो : File Photo
आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद जम्मू कश्मीर में हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं। इस क्रम में जम्मू में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसके साथ ही श्रीनगर हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed