फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress senior leader anand sharma statement over pm modi

देश में मोदी ने बना दिया भय का वातावरण : आनंद शर्मा

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
congress senior leader anand sharma statement over pm modi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भय का वातावरण बना दिया है। उन्होंने चार साल के कार्यकाल में केंद्र की सीबीआई, ईडी और रिजर्व बैंक जैसी संस्थाओं को कमजोर कर दिया है।

विज्ञापन


सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अब मोदी सरकार 16 मई को अपने चार साल की विफलताओं का जश्न मनाने की तैयारी में डूबी है। मोदी के लिए यह दिन जश्न का नहीं बल्कि देश के लोगों से माफी मांगने का है।
विज्ञापन


देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में मोदी को विदाई देने का मन बना दिया है। राजधानी शिमला में प्रेसवार्ता में शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने इस चुनाव पर पंद्रह हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है। पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए। मोदी ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता को अच्छे दिन आने का वायदा किया

लेकिन आज तक जनता के अच्छे दिन नहीं आए। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी से जीएसटी की घोषणा कर दी। बैंकों की व्यवस्था चरमरा गई है। जमा राशि पर लगातार ब्याज दर घटती जा रही है। 

कर्जा लेने वालों की नहीं दी सूची, झूठ बोलते हैं मोदी 

congress senior leader anand sharma statement over pm modi
फाइल फोटो

आनंद शर्मा ने कहा कि संसद में केंद्र सरकार से कर्जा लेने वालों की सूची मांगी गई लेकिन यह सूची नहीं दी गई। एक लाख करोड़ लूटकर विदेश भागने वाले किसके दोस्त, मोदी को इसका जवाब भी देना चाहिए। नीरव मोदी जैसे लोग आज भी विदेशों में घूम रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने की आदत है। वह कभी भी शालीनता से बात नहीं करते। उन्हें बिलकुल भी तहजीब नहीं है। इतिहास के तथ्यों को हमेशा ही गलत बताते हैं। देश की सीमाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

मोदी विदेशों की सैर में मस्त हैं। सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ। 25 दिसंबर, 2015 में जब मोदी लाहौर उतरे तो उसके कुछ दिन बाद पठानकोट में हमला हो गया। उन्हें पाकिस्तान की सेना ने सलामी नहीं दी। प्रधानमंत्री की बेइज्जती होना, देश का अपमान है। 

कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं को अधिकार नहीं

congress senior leader anand sharma statement over pm modi

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होने से हताशा में हैं। इसलिए यह नेता भाजपा सरकार के चार महीने के कार्यकाल पर टिप्पणी कर रहे हैं।  

परमार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश में कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। राजधानी शिमला में युग की निर्मम हत्या और गुड़िया के साथ हुए अमानवीय कृत्य से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस प्रकार के आधारहीन बयान देने से पहले यह ज्ञात होना चाहिए कि उनके कार्यकाल में एक अबोध बालक व एक स्कूल की छात्रा भी सुरक्षित नहीं थी।

गुड़िया हत्याकांड में दोषियों को पकड़ना तो दूर सरकार व पुलिस दोषियों को बचाने में लगी थी जिसका परिणाम यह हुआ कि गुड़िया हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए गठित विशेष जांच टीम के सभी नौ अधिकारी व कर्मचारी एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को पुन: पटरी पर लाना और लोगों का पुलिस व प्रशासन में विश्वास वापस लाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed