फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coarseness of gutka sahib in village Daulatpur

गुटका साहिब की बेअदबी, गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटकर किया अधमरा

Mon, 22 Aug 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 22 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
coarseness of gutka sahib in village Daulatpur
गुटका साहिब की बेअदबी - फोटो : Amar ujala
थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव दौलतपुरा नीवा में सोमवार दोपहर गुटका साहिब की बेअदबी के लिए जिम्मेदार एक युवक को गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सदर प्रमुख जसविंदर सिंह ने बताया कि संत समाज नेता बाबा रेशम सिंह खुखराना के बयान पर हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू (32) गांव दौलतपुरा नीवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


गांव दौलतपुरा नीवा से गांव महेसरी को जाती लिंक सड़क पर बराड़ परिवारों के पुरखों की जगह बनी हुई है। यहां सोमवार दोपहर गांव की एक महिला गई तो वहां धार्मिक तस्वीरें उतारकर फेंकी हुई थी। पास ही नितनेम बानी के दो गुटका साहिब के अंग अलग कर फेंके हुए थे। उसने उक्त आरोपी की पहचान कर ली और इसकी सूचना अपने घर आकर दी।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के अलावा पास के गांव गुरुद्वारा दुख भंजन सर प्रमुख एवं संत समाज नेता बाबा रेशम सिंह भी सिख संगत के साथ और थाना सदर प्रमुख जसविंदर सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इस बात की पुलिस ने भी पुष्टि की और गांव वासियों ने भी बताया कि आरोपी नशे का आदी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख स्नेहदीप शर्मा ने घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में समूह जत्थेबंदियों, संस्थाओं और लोगों को संयम एवं सहनशीलता से काम लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed