फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM nayab Saini hoist flag in Rohtak of haryana

रोहतक में CM नायब सिंह सैनी ने किया ध्वजारोहण: बोले- प्रदेश को अपराध से मुक्त कराएंगे, कथनी-करनी में एकरूपता

Fri, 15 Aug 2025 10:19 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Aug 2025 10:19 AM IST
सार

रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि 1962, 1971 और कारगिल युद्ध में हरियाणवी जवानों ने साहस दिखाया। आजाद हिंद फौज में 2,715 जवानों में से 715 पुराने रोहतक से थे।

विज्ञापन
CM nayab Saini hoist flag in Rohtak of haryana
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह से पहले उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन




अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश को अपराध और अपराधियों से आजादी दिलाकर रहूंगा। मेरी कथनी और करनी एक है। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने पर 7 सेकंड में सहायता पहुंचती है और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले घोषित 217 संकल्पों में से 41 पूरे हो चुके हैं और इस साल 90 संकल्प पूरे किए जाएंगे। पिछले 10 वर्षों में बिना पर्ची-खर्ची के 1.80 लाख युवाओं को नौकरी दी गई, जिसमें तीसरे कार्यकाल में 30 हजार नौकरियां शामिल हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं और 5 हजार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फरीदाबाद और करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, जबकि गुरुग्राम, सोनीपत और पंचकूला में मेट्रो का आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। महिलाओं को पंचायतों में 50% भागीदारी, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, और स्टार्टअप के लिए 12 दिन में ऑनलाइन स्वीकृति जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। खरखौदा में मारुति का सबसे बड़ा प्लांट स्थापित हो रहा है और हर दूसरी कार हरियाणा में बन रही है। 2 हजार कॉलोनियों को वैध किया गया और स्वामित्व योजना के तहत किरायेदार व्यापारियों को दुकानों का मालिक बनाया गया।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि 1962, 1971 और कारगिल युद्ध में हरियाणवी जवानों ने साहस दिखाया। आजाद हिंद फौज में 2,715 जवानों में से 715 पुराने रोहतक से थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लोकल फॉर वोकल' मंत्र को अपनाने और स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया। संबोधन के अंत में उन्होंने कविता की चार पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की।समारोह में भव्य परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और पुलिस के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

सोनीपत में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनीपत के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। 



उन्होंने कहा कि देश की आजादी और प्रगति में शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, स्कूली बच्चे और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड का आयोजन भी किया गया, जिसने समारोह में उत्साह बढ़ाया।

अंबाला में राज्यपाल असीम घोष ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट में ली सलामी

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें राज्यपाल असीम कुमार घोष बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने तिरंगा फहराया। इसके बाद मार्च पास्ट में सलामी ली। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने इस दौरान कदमताल करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल ने लोगों को संबोधित भी किया।

जींद की नई अनाज मंडी में राज्य सभा सांसद रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

जींद की नई अनाज मंडी में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर ध्वजारोहण किया। इससे पहले सांसद रेखा शर्मा गोहाना रोड पर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का आयोजन पहले पुलिस लाइन के मैदान में होना था लेकिन बारिश की आशंका को देखते हुए नई अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम को ही राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा जींद पहुंच गई थी।

रेवाड़ी में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को सलाम किया। बावल और कोसली में तिरंगा झंडा विधायकों ने फहराया। समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिली।

इस अवसर पर रेवाड़ी में आयोजित मार्च पास्ट की टुकडियों के परेड कमांडर क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखाई।

नारनौल में जिला स्तरीय समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण

नारनौल की स्थानीय आईटीआई में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने ध्वजारोहण किया। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में गुरुग्राम के कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में परेड की 8 टुकड़ियों में पुलिस की दो, होमगार्ड, रेडक्रॉस एंबुलेंस, स्काउट, गाइड, कब व बुलबुल, की टुकड़िया शामिल हुई। 10 स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed