बीएचयू में बवाल: जातिगत टिप्पणी पर हंगामा, चले ईंट-पत्थर, तीन घायल, हॉस्टल में घुसी पुलिस; ड्रोन से निगरानी
Varanasi News: बीएचयू के संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय के रुइया छात्रावास के सामने छात्र गुटों में मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद जातिगत टिप्पणी को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। इसमें रूईया हॉस्टल में रहने वाले पीजी के एक छात्र का सिर फट गया, जिसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
#WATCH वाराणसी: DCP काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने बताया, "बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच कुछ पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है। पत्थरबाजी की सूचना मिलते हैं भारी पुलिस बल यहां मौके पर पहुंचा। एक छात्र घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने… pic.twitter.com/CFwSQrv5fN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026विज्ञापन
जातिगत टिप्पणी पर मामूली कहासुनी से उपजा विवाद बढ़कर दो हॉस्टलों के बीच पहुंच गया। इसमें रूईया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना को जब विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम नहीं संभाल सकी, तो सूचना पाकर पहुंची पुलिस और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला।
देर शाम तक हॉस्टल में सर्च अभियान चलाया गया। बिरला सी हॉस्टल के करीब 10 कमरों में छात्र नहीं मिले, तो उन्हें सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इन कमरों में बाहरी युवक रहते थे। विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर यूजीसी के नए नियम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था।
बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के बाहर छात्रों के एक गुट ने समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया, वहीं नए कानून के विरोध में भी छात्रों ने विरोध मार्च निकाला और इसे छात्र विरोधी बताया। इस बीच, रूईया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक के पास से गुजर रहे एक छात्र की कुछ छात्रों से जाति को लेकर बहस हो गई। इसके बाद रूईया हॉस्टल के संस्कृत ब्लॉक में रहने वाले छात्र पियूष तिवारी को कुछ छात्रों ने पीट दिया।