डीएम के गोद लिए गांव में बच्ची की कुपोषण से मौत, चार अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के ब्राहिमपुर ग्राम कोतवाली कायमगंज निवासी रंजित कठेरिया की एक वर्षीय बेटी रिया 26 नवंबर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। कल रात अचानक उल्टी दस्त लगने के बाद अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। रोआ-रूहाट सुनकर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के तिमारदार जमा हो गए।
बाद में पता चला अस्पताल में चार बच्चे और भर्ती हैं, जो कुपोषण के शिकार हैं। डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत की खबर सुन इनके परिजन घबरा गए। सभी अपने-अपने बच्चों को वहां से ले जाने की बात कहने लगे। इस पर सीएमओं ने कहा, इनकी बच्ची कुपोषित थी, इसलिए उसकी मौत हो गई। अगर आप अपने बच्चों को यहां से ले जाते हैं तो इनकी भी मौत हो सकती है, क्योंकि ये बच्चे भी कुपोषित हैं।
इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। डीएम तक खबर पहुंची। ताबड़तोड़ वह मौके पर पहुंचे और सीएमओ को जांच के आदेश देकर रिपोर्ट सौंपने को कहा। आदेश जारी करते हुए साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।