{"_id":"59bf77084f1c1bb0688b528a","slug":"cbi-interrogate-villager-at-shimla-in-gudiya-rape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया प्रकरण, सीबीआई ने ग्रामीणों को शिमला बुलाकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया प्रकरण, सीबीआई ने ग्रामीणों को शिमला बुलाकर की पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
गुड़िया दुराचार एवं कत्ल मामले में सीबीआई ने महासू क्षेत्र से कुछ ग्रामीणों को शिमला बुलाकर उनसे पूछताछ की। उनसे ये पूछताछ पीटरहॉफ शिमला में की गई। सीबीआई की एक टीम दो दिन से महासू और हलाइला क्षेत्र में डटी हुई थी। टीम शिमला लौट आई और रविवार को कुछ ग्रामीणों को भी पूछताछ के लिए पीटरहॉफ बुलाया गया। सूत्रों की मानें तो इस पूछताछ में सीबीआई को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
छह जुलाई को कोटखाई के दांदी जंगल में गुड़िया की लाश दुराचार और कत्ल के बाद फेंकी मिली थी। पुलिस ने इस मामले की छानबीन कर कुछ आरोपियों को पकड़ा था। बाद में पब्लिक ने पुलिस की कहानी से असंतोष जताया। लोग सड़कों पर उतरे। बाद में इसकी छानबीन सीबीआई को दी गई। सीबीआई की नई दिल्ली से आई विशेष टीम इस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन