प्रपोज करने के लिए छात्रा के स्कूल में लिया एडमिशन, छेड़खानी के बाद भाई को पीटा
crime against women, crime news in hindi, crime news of noida, eve teasing, minor crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्कूल के पास 11वीं की छात्रा से मारपीट और अगवा करने का प्रयास करने वाले छात्र ने उसी छात्रा के लिए स्कूल में दाखिला लिया था।
दीवानगी का आलम यह था कि दूसरे स्कूल से नाम कटवाकर उसने उसी कक्षा के उसी सेक्शन में दाखिला लिया, जिसमें वह छात्रा पढ़ती थी।
बिसरख क्षेत्र के सीओ राकेश सिंह ने बताया कि छात्र काफी पहले से ही छात्रा के पीछे पड़ा था।
छात्रा से दोस्ती करने के लिए उसने सप्ताह भर पहले ही उसी स्कूल में दाखिला लिया था। इस बीच उसने कई बार छात्रा को प्रपोज किया था, जिसका विरोध करते हुए छात्रा ने उसे समझाया भी था।
छात्र की मां के साथ हुई थी अभद्रता
छात्र इससे काफी नाराज हो गया था। वारदात के एक दिन पहले ही उसने छात्रा के भाई से मारपीट की थी। छात्रा का भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है।
जानकारी मिली है कि छात्र द्वारा की जा रही छेड़खानी की शिकायत स्कूल प्रबंधन से होने पर प्रबंधन ने छात्र की मां को शिकायत देने के लिए बुलाया था।
पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र की हरकत पर उसकी मां से स्कूल प्रबंधन ने अभद्रता कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए छात्र ने अगले दिन छात्रा से मारपीट की थी।