{"_id":"56f598634f1c1b2806f14d43","slug":"bjp-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की जिला इकाई ने शुक्रवार जन आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस पर निशाना साधा। रैली भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पर राष्ट्र विरोधी तत्वों का साथ दे रही है। कांग्रेस से भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता सहन नहीं हो रही है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को विकास की नई राह पर लेकर चल रही है, उससे कांग्रेस बौखला गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस का देश विरोधी ताकतों का साथ देना और ऐसे लोगों के हक में बोलना इस बात का ही संकेत है। जेएनयू घटना का उदाहरण देते हुए पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन कुलदीप राज गुप्ता ने कहा कि जेएनयू मामले के बाद कांग्रेस की पोल खुल गई है। कांग्रेस पिछले छह दशकों से देश के लूटती रही है। इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव आत्म प्रकाश, दरबार चौधरी, कमल बख्शी, कमल गुप्ता सहित मंडल प्रधान और पार्टी नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन